Move to Jagran APP

नेपाल में हुई भीषण बारिश के बाद उत्तर बिहार में नदियों के तटबंधों की बढ़ाई गई सुरक्षा, कई जिलों में अलर्ट

Bihar News मुख्य अभियंता विनय कुमार सिंह ने कहा कि अभी नदियों में जलस्तर बढ़ा नहीं है। अगर जलस्तर बढ़ेगा तो सतर्कता बरती जाएगी। वैसे मानसून पूर्व बांध की मरम्मत व स्लूस गेट के रखरखाव का काम पूरा कर लिया गया है।

By Amrendra TiwariEdited By: Mohammad SameerUpdated: Tue, 13 Jun 2023 04:55 AM (IST)
Hero Image
नेपाल में हुई भीषण वर्षा के बाद उत्तर बिहार में नदियों के तटबंधों की बढ़ाई गई सुरक्षा।

संवाददाता, मुजफ्फरपुर: नेपाल में छह जून को हुई भीषण वर्षा को लेकर उत्तर बिहार की प्रमुख नदियों के तटबंधों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। पटना स्थित केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने जल संसाधन विभाग के मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, समस्तीपुर, कटिहार व वीरपुर के कार्यपालक अभियंता के अलावा डीएम को भी अलर्ट किया है।

नेपाल में हुई भीषण बारिश

नेपाल में छह जून को सुबह साढ़े आठ बजे से 24 घंटे तक भीषण वर्षा हुई थी। स्थानीय रेन गेज स्टेशन में शामिल पोखरा, भैरवा व भरतपुर से गंडक, सिमरा से बूढ़ी गंडक व बागमती नदी जुड़ी हैं। काठमांडू, नागरकोट, ओखला लाडुंगा, टापलेगंज, धनकुट्टा, विराटनगर, धराण व जनकपुर से रेनगेज से जुड़ी कोसी, महानंदा व कमला नदी में जलस्तर बढ़ने के आसार हैं।

इन नदियों से उत्तर बिहार के सभी जिले जुड़े हैं। ये नदियां मुजफ्फरपुर, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, वैशाली, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, खगड़िया, पूर्णिया, भागलपुर व सहरसा जुड़ी हैं। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी मो.अबुल फैज ने स्थिति से इंजीनियरों व अधिकारियों को अवगत कराते हुए तटबंधों की सघन पेट्रोलिंग कराने, चौकसी बरतने व आवश्यकतानुसार कार्य करने पर जोर दिया है।

अभी नहीं बढ़ा जलस्तर

मुख्य अभियंता विनय कुमार सिंह ने कहा कि अभी नदियों में जलस्तर बढ़ा नहीं है। अगर जलस्तर बढ़ेगा तो सतर्कता बरती जाएगी। वैसे मानसून पूर्व बांध की मरम्मत व स्लूस गेट के रखरखाव का काम पूरा कर लिया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें