Move to Jagran APP

Amit Shah Bihar Visit: मुजफ्फरपुर में ऐतिहासिक होगा 'शाह' का दौरा, लोगों में दिख रहा भारी उत्साह; तैयारियां तेज

Amit Shah Bihar Visit पांच नवंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा ऐतिहासिक होगी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि पताही हवाई अड्डा के मैदान में होने वाली सभा ऐतिहासिक होगी। गरीबों को मुफ्त अनाज हो अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर का निर्माण हो या भारत जैसे कृषि प्रधान देश में किसानों का सम्मान निधि हो इन सब से समाज के सभी वर्गों के लोगों में जनसभा को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

By Rajesh RanjanEdited By: Prince SharmaUpdated: Fri, 03 Nov 2023 06:45 AM (IST)
Hero Image
Amit Shah Bihar Visit: मुजफ्फरपुर में ऐतिहासिक होगा 'शाह' का दौरा, लोगों में दिख रहा भारी उत्साह; तैयारियां तेज

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। पांच नवंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा ऐतिहासिक होगी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि पताही हवाई अड्डा के मैदान में होने वाली सभा ऐतिहासिक होगी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व आम लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। कहा कि केंद्र सरकार के कार्यों की जो उपलब्धि रही है उससे लोग उत्साहित हैं।

गरीबों को मुफ्त अनाज हो, अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर का निर्माण हो या भारत जैसे कृषि प्रधान देश में किसानों का सम्मान निधि हो इन सब से समाज के सभी वर्गों के लोगों में जनसभा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कुढ़नी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभा में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की अपील की।

यह भी पढ़ें- BPSC TRE: 'झट से फॉर्म भरिए, फट से परीक्षा दीजिए और चट से नौकरी पाइये', शिक्षकों की नियुक्ति से गदगद दिखे तेजस्वी

कांटी: केंद्रीय गृहमंत्री  की सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कई गांवों में जनसंपर्क किया। लोगों से सभा में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने का अपील की। उन्होंने कहा कि अमित शाह  की सभा को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। लोग भारी संख्या में सभा में ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

उन्होंने कांटी क्षेत्र के पकरी, सिरसिया, नारायण भेड़ियाही ,छितरपटी, नारायणपुर, अररा, पानापुर आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। मौके पर भारत प्रसाद चौरसिया, पैक्स अध्यक्ष अशोक ठाकुर, राकेश चौरसिया, वीरेंद्र सहनी, रोहन कुमार, अमरेंद्र कुमार ठाकुर, विवेक रंजन, धीरेंद्र त्रिवेदी, अमरेश कुमार, गुड्डू पासवान, मुरारी झा थे।

मड़वन: पताही हवाई अड्डा परिसर में केंद्रीय गृह मंत्री की सभा के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। सैकड़ों मजदूर दिन-रात सभा के लिए मंच निर्माण व बैरिकेडिंग बनाने में लगे हैं। इस बीच भाजपा के कई नेता सभा स्थल पर पहुंच कार्य का जायजा ले रहे हैं।

इसके साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। गुरुवार को मंच, ग्रीन हाउस, बैरिकेडिंग आदि दुरुस्त की गई। सभा के दौरान किसी भी तरह की कोई कमी न रह जाए इसका खास ख्याल रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- BPSC TRE: 'सरकार बताए कितने नए अभ्यर्थियों की हुई नियुक्ति', शिक्षक भर्ती पर उपेंद्र कुशवाहा ने भी उठाया सवाल

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।