Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ननद-भाभी के बीच विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, महिला ने दांत से काटा SI का हाथ; दो जवान घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर में रूपनपट्टी गांव में शुक्रवार सुबह ननद व भाभी के बीच हुए विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इसमें एसआई व दो महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। रूपनपट्टी गांव की उर्वशी कुमारी व उसकी ननद के बीच शुक्रवार सुबह हाथापाई हो गई। उर्वशी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

By Harsh vardhan Edited By: Mohit Tripathi Updated: Fri, 09 Feb 2024 11:45 PM (IST)
Hero Image
महिला को गिरफ्तार कर पुलिस लाई थाने, प्राथमिकी दर्ज। (सांकेतिक फोटो)

संवाद सहयोगी, सकरा (मुजफ्फरपुर)। बिहार के मुजफ्फरपुर में सकरा थाना क्षेत्र की रूपनपट्टी मथुरापुर पंचायत के रूपनपट्टी गांव में शुक्रवार सुबह ननद व भाभी के बीच हुए विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इसमें एसआई व दो महिला पुलिस कर्मी घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

बताते हैं कि रूपनपट्टी गांव की उर्वशी कुमारी व उसकी ननद नीलम देवी के बीच कुछ महीने से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को सुबह दोनों में हाथापाई हो गई। उर्वशी की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया।

महिला ने एसआई के हाथ पर दांत से काटा

इसी दौरान, नीलम कुमारी ने एसआई राहुल कुमार व दो महिला पुलिसकर्मी पूजा कुमारी व शिव कुमारी पर हमला कर दिया। उसने एसआई के हाथ पर दांत काट लिया। वहीं, महिला पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। इससे वे दोनों घायल हो गईं।

आरोपित महिला को गिरफ्तार कर थाने लाई पुलिस

इसके बाद भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और थाने लाई। घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। एडिशनल एसपी सहरिया अख्तर ने बताया कि महिला की सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची थी।

इस पर आरोपित महिला ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। इसमें एसआई व दो अन्य महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। आरोपित नीलम देवी को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: बंद कमरे में चिल्लाती रही मां... जल्लाद ससुरालवालों ने एक न सुनी.. पहले की बहू की हत्या फिर शव को किया आग के हवाले

साथियों के साथ वीडियो बना रहे थे तभी..., छत्तीसगढ़ में तालाब में डूबने से बिहार के रहनेवाले 2 बीटेक छात्रों की मौत