Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बहुचर्चित ब‍िहार जाति गणना का पूरा स्वरूप सामने आया, यह जानना आपके लिए है महत्वपूर्ण

Bihar caste census मुजफ्फरपुर जिले में 27 चार्ज बनाकर की जाएगी जाति आधारित गणना। 700 की आबादी से बनाया जाएगा एक ब्लाक इसके गुणक से ही बनेंगे गणना उप ब्लाक। किसी जिले में प्रत्येक प्रखंड और नगर निकाय को अलग-अलग माना जाएगा एक चार्ज।

By Ajit KumarEdited By: Updated: Wed, 20 Jul 2022 06:51 AM (IST)
Hero Image
सामान्य प्रशासन विभाग ने गणना की प्रक्रिया के बारे में डीएम को दी जानकारी। प्रतीकात्मक फोटो

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। Bihar caste census: राज्य में जाति आधारित गणना शीघ्र शुरू हो सकती है। इसकी प्रक्रिया सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी की गई है। विभाग के प्रधान सचिव डा. बी राजेंद्र ने डीएम को पत्र लिखकर इसकी विस्तार से जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि जिले के प्रत्येक प्रखंड और नगर निकाय को अलग-अलग एक चार्ज माना जाएगा।

निकाय अथवा प्रखंड के नाम पर चार्ज

विदित हो कि जिले में 16 प्रखंड के अलावा सात नगर पंचायत, तीन नगर परिषद और एक नगर निगम है। इस तरह यहां कुल 27 चार्ज बनाकर यह गणना की जाएगी। प्रत्येक चार्ज नगर निकाय अथवा प्रखंड के नाम से जाना जाएगा। मसलन मुशहरी चार्ज, कांटी चार्ज, मीनापुर चार्ज, मुजफ्फरपुर चार्ज आदि।

वार्ड होगी छोटी इकाई

प्रधान सचिव के अनुसार इस गणना में गणना क्षेत्र एवं इकाइयों का निर्धारण सबसे महत्वपूर्ण होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखंड की गणना के उद्देश्य से नीचे की इकाई पंचायत होगी।पंचायत से नीचे की इकाई वार्ड को बनाया जाएगा। इसी तरह निकाय में भी वार्ड ही नीचे की इकाई होगी। गणना कार्य के लिए एक ले-आउट तैयार होगा। इसके बाद मकान का सूचीकरण एवं नंबरीकरण किया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक सात सौ की आबादी को एक गणना ब्लाक में बांटा जाएगा। इससे अधिक आबादी होने पर सात सौ की गुणक संख्या में ही उप गणना ब्लाक बनाया जाएगा। उदाहरणस्वरूप किसी वार्ड की आबादी एक हजार होगी तो वहां दो उप गणना ब्लाक होंगे। 14 सौ की आबादी तक यह संख्या दो ही होगी। इससे अधिक और 21 सौ तक यह संख्या तीन होगी। इसी तरह ब्लाक/उप गणना ब्लाक का निर्धारण होगा। किसी भी परिस्थिति में गणना ब्लाक की सीमा वार्ड के बाहर निर्धारित नहीं होगी।

चार्ज पदाधिकारी को सूची तैयार करने के निर्देश

प्रधान सचिव ने कहा कि जिला में चार्ज पदाधिकारियों को गणना और उप गणना ब्लाक का निर्धारण कर उसकी सूची तैयार कर लें। इसके लिए डीएम को निर्देश जारी करने को कहा। प्रखंड और निकाय के नक्शे पर गणना और उप गणना ब्लाक को चिह्नित कर लिया जाए।

गणना ब्लाक की प्रक्रिया प्रारंभिक कार्य

जाति आधारित गणना की प्रक्रिया में ब्लाक गठन प्रारंभिक कार्य होगा।