Move to Jagran APP

सीएम नीतीश कुमार तक पहुंचा नटवरलाल का हाथ, इतनी सफाई से लगा रहा चूना कि कोई सोच भी नहीं सकता

Bihar Crime सुशासन के तमाम दावों के बावजूद बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि ये अब सीएम नीतीश कुमार को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। मुजफ्फरपुर की घटना के बाद सामने आया मामला।

By Ajit KumarEdited By: Updated: Thu, 05 May 2022 12:30 PM (IST)
Hero Image
फरियादियों को फोन करके सीएम के नाम पर की जा रही ठगी। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, जासं। सूबे के अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। वे हर दिन किसी न किसी घटना को अंजाम देने से से गुरेज नहीं कर रहे। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने अब सीएम नीतीश कुमार के जनता दरबार को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। जहां सीएम सीधे जनता की समस्या को सुनते हैं। यहां लोगों को अपनी परेशानी दूर होने का भरोसा होता है। घटना को अंजाम देने वाले इस कदर शातिर हैं कि वे नीतीश कुमार की आवाज में ही फरियादियों को फोन करते हैं। जिससे लोगों को शक भी नहीं होता है। इसके बाद भोले लोग इस जाल में फंसकर अपना नुकसान करा बैठते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में शामिल होकर फरियाद करने वाले आनलाइन फरियादी साइबर फ्राड के निशाने पर हैं। ये फ्राड फरियादियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर काल कर उनकी समस्या सुनते हैं और दस दिनों के अंदर उसके समाधान का आश्वासन देते हैं। इसके लिए दस से 20 मिनट के अंदर सेवा शुल्क 55 सौ रुपये आनलाइन जमा करने को कहा जाता है। इस फ्राड के झांसे में जो आते हैं वे 55 सौ रुपये गवां देते हैं। 

सीएम नीतीश कुमार की आवाज की नकल कर झांसा देने की कोशिश

फ्राड शातिराना अंदाज में झांसा देने के लिए फरियादियों की मोबाइल पर काल करते हैं। मुख्यमंत्री की आवाज की नकल कर काल करने वाला फरियादियों से बात करता है। अपनी समस्याओं से परेशान व्यक्ति को जब पता चलता है कि जनता दरबार में उसके आनलाइन आवेदन को स्वयं मुख्यमंत्री संज्ञान ले रहे हैं। इस संदर्भ में वे उससे बात कर रहे है तो वह आह्लादित हो उठता है। फ्राड के काल को सीएम का असली काल समझ कर उसे सभी समस्याओं से अवगत कराने लगता है। बातचीत के अंत में काल करने वाला व्यक्ति बताता है इसके लिए उन्हें सेवाशुल्क की जानकारी है या नहीं। फरियादी जब बताता है कि इसकी उसे जानकारी नहीं है। इस पर काल करने वाला फ्राड 55 सौ रुपये सेवा शुल्क बताता है। इसे दस से बीस मिनट के अंदर आनलाइन जमा करने की सलाह दी जाती है। इसके बाद दस दिनों के अंदर समस्या का आन स्पाट समाधान का आश्वासन दिया जाता है।

सिकंदरपुर की एक महिला के पास दो बार आ चुका काल

नगर थाना के सिकंदरपुर निवासी मिंटू उपाध्याय ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में फरियाद करने के लिए आठ अप्रैल को आनलाइन आवेदन किया। इसमें उसने भूमि विवाद, शांति भंग व भू-माफिया के आतंक से मुक्त कराने के गुहार लगाई थी। इस आनलाइन आवेदन पर मुख्यमंत्री के जनता दरबार से अब तक बुलावा नहीं आया,लेकिन उनके मोबाइल पर फ्राड का दो बार काल आ चुका है। पहला काल 14 अप्रैल को व दूसरा काल चार मई को आया। दोनों ही काल करने वाले ने थोड़े-बहुत अंतर के साथ बस एक ही तरह की बात की। यह गनीमत रही कि इस फ्राड के झांसे में वे नहीं आई। इस बाबत पूछने पर डीपीआरओ ने बताया कि मुख्यमंत्री के जनता दरबार में फरियाद करने की कोई सेवाशुल्क नहीं है। विहित प्रक्रिया के तहत जनता दरबार से बुलावा आता है। फरियादियों को सीएम के जनता दरबार तक पहुंचाने में जिला प्रशासन भरपूर मदद करता है। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह ने कहा कि अगर फरियादी से काल कर रुपये मांगी जा रही हो तो वे संबंधित थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराएं। इस सूचना से जिला प्रशासन को भी अवगत कराएं। इस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।