Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar IAS Officer Transfer: बिहार में 25 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में नए डीडीसी नियुक्त

Bihar IAS Transfer Posting बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के 25 अफसरों का स्थानातंरण किया है। इसमें 14 अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। जबकि 11 अफसरों को वर्तमान पद से मुक्त कर पदस्थापन की प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। वहीं बिहार खेल प्राधिकरण के सचिव व निदेशक पंकज कुमार राज की सेवा गृह विभाग को वापस कर दी गई है।

By Prem Shankar Mishra Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Wed, 28 Aug 2024 07:20 PM (IST)
Hero Image
बिहार में कई आईएएस अधिकारियों का किया गया तबादला (जागरण)

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar IAS Transfer: बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला हो गया है। मुजफ्फरपुर नगर आयुक्त नवीन कुमार समेत 25 आइएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। कई जिलों में नए डीडीसी नियुक्त किए गए हैं।

विक्रम विरकर मुजफ्फरपुर के नए नगर आयुक्त बने। श्रेष्ठ अनुपम मुजफ्फरपुर के डीडीसी होंगे। मुजफ्फरपुर के वर्तमान डीडीसी आशुतोष द्वेदी का फिलहाल मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

  • सुमित कुमार, नगर आयुक्त, सारण को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • श्रीमति प्रीति, उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, खगड़िया को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नगर आयुक्त, भागलपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • नवीन कुमार नगर आयुक्त, मुजफ्फरपुर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, गया के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • यतेन्द्र कुमार पाल, नगर आयुक्त, रोहतास, सासाराम को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, सारण, छपरा के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • विक्रम विरकर, उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद् भोजपुर, आरा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नगर आयुक्त, मुजफ्फरपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • प्रियंका रानी, उप विकास आयुक्त-सह-कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, सारण, छपरा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, नवादा के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • दीपक कुमार मिश्रा, उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, नवादा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नगर आयुक्त, नालन्दा के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • श्रेष्ठ अनुपम, अनुमण्डल पदाधिकारी, मोतिहारी सदर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, मुजफ्फरपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • अभिषेक पलासिया, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिहार शरीफ, नालन्दा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, खगड़िया के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
  • डॉ0 अनुपमा सिंह, अनुमण्डल पदाधिकारी, बगहा, पश्चिम चम्पारण, बेतिया को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, भोजपुर, आरा के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • चन्द्रिमा अत्री, अनुमण्डल पदाधिकारी, महुआ, वैशाली को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, पूर्णिया के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • प्रदीप सिंह, अनुमण्डल पदाधिकारी, दानापुर, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, भागलपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • कुमार निशान्त विवेक, अनुमण्डल पदाधिकारी, सोनपुर, सारण को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, गोपालगंज के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • श्रीकान्त कुण्डलिक खाण्डेकर, अनुमण्डल पदाधिकारी, पटना सदर, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, नालन्दा के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

इन अधिकारियों की पोस्टिंग वेटिंग में

 

ये भी पढ़ें

Bihar Police News: बिहार पुलिस के आए अच्छे दिन, मिलेगी 2 दिनों की और छुट्टी; एसपी ने की घोषणा

Bihar Police News: भोजपुर जिले के 8 थानेदार समेत 17 अफसरों को मिला नया टास्क; 48 दिनों में करना होगा पूरा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर