Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार को दी संन्यास लेने की सलाह, कहा- ...बिहार को जंगलराज में धकेल दिया

Bihar Politics केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा है कि बिहार आज फिर से देश में हत्या लूट भ्रष्टाचार के रूप में जाना जाने लगा है। इस सरकार की नीति स्पष्ट है ना कुछ करने की नीयत है। जिन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भिजवाया उनका स्तुतिगान किया जा रहा है। उनकी गोद में बैठकर बिहार को जंगलराज में धकेल दिया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Mohit TripathiUpdated: Sat, 23 Sep 2023 11:50 PM (IST)
Hero Image
Nitish Kumar जिन्हें जेल भिजवाया उनकी गोद में बैठकर बिहार को जंगलराज में धकेल दिया: चौबे।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर: केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे (Union Minister Ashwini Choubey) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) पर बिहार को जंगलराज में (Jungle Raj in Bihar) धकेलने वालों के साथ समझौता करने का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री चौबे (Union Minister Ashwini Choubey) ने कहा कि बिहार (Bihar) आज एक बार फिर से देश में हत्या, लूट, भ्रष्टाचार के रूप में जाना जाने लगा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) पर भ्रष्टाचार से समझौता करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भिजवाया उनका स्तुतिगान किया जा रहा है। उनकी गोद में बैठकर बिहार को जंगलराज में धकेल दिया गया है। आज राज्य में महिलाओं के साथ अभद्रता हो रही है। उसका अपमान हो रहा है। जनता सब देख रही है। नीतीश कुमार अब बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बन सकेंगे। उन्हें राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।

महिला आरक्षण पर प्रधानमंत्री का गुणगान

मुजफ्फरपुर के आरडीएस कॉलेज (RDS College of Muzaffarpur) में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती (Birth anniversary of national poet Ramdhari Singh Dinkar) पर श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा, एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (‌Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में देश में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (Women Reservation Bill or Nari Shakti Vandan Act) को मंजूरी दिलाकर लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं, दूसरी ओर बिहार में सर्वाधिक पीड़ित महिलाएं हो रहीं।

महिला आरक्षण पर JDU के दावे पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री

महिला आरक्षण को लेकर JDU के दावे पर उन्होंने कहा, राज्य में यह तब संभव हो पाया जब सरकार में भाजपा थी। वहीं अटल बिहारी वाजपेयी का आशीर्वाद था। अब वह समय नहीं रहा। अपराध बढ़ते ही बिहार से फिर पलायन तेज हो गया है, लेकिन नीतीश कुमार को सिर्फ कुर्सी की चिंता है।

लालू यादव परिवार पर प्रहार

लालू यादव (Lalu Yadav) परिवार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई (ED And CBI) की छापेमारी हो रही है। पूरा परिवार जेल जाने की तैयारी में है। ये सभी मामले यूपीए सरकार के समय दर्ज किए गए थे। आज कहते हैं कि ईडी भाजपा के दामाद हैं। उस समय तो आपके सगे दामाद थे।

यह भी पढ़ें: Buxar-Chausa Fourlane Bypass: 632 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा फोरलेन बाईपास, इन शहरों तक पहुंच होगी आसान

Bihar Crime: राजधानी पटना में युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, शव को ठेले पर लादकर ले गई पुलिस

I.N.D.I.A. में नीतीश को पद न मिलने पर कसा तंज

आईएनडीआईए में नीतीश कुमार को कोई पद नहीं मिलने को लेकर उन्होंने कहा, कुछ लोगों ने मुंगेरी लाल का सपना दिखा दिया। अब वह कहीं के नहीं रहे। समय है राजनीति से सन्यास ले लें।