Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Rain News : बिहार में कब से होगी झमाझम बारिश? मिल गया जवाब, मौसम विभाग ने सब कुछ कर दिया क्लियर

Bihar Rain News बिहार में गर्मी से लोगों लोगों हाल बेहाल है। इस बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिहार में झमाझम बारिश कब से होगी। मौसम विभाग ने इसको लेकर सब कुछ क्लियर कर दिया है। मंगलवार देर रात हुई बूंदाबांदी बेहतर बारिश की आस जगा गई। बुधवार को सुबह बादल आसमान में छाए लेकिन बरसे नहीं। वहीं दोपहर में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar Updated: Thu, 20 Jun 2024 02:42 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Weather Forecast मंगलवार देर रात हुई बूंदाबांदी बेहतर बारिश की आस जगा गई। बुधवार को सुबह बादल आसमान में छाए, लेकिन बरसे नहीं। सुबह व शाम में हवा चलने से गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन दिनभर लोग गर्मी व उमस से बेचैन रहे। दोपहर में सूरज के अधिक तपने से गर्मी व उमस रही।

पंखा व कूलर में भी राहत नहीं मिल रही था। दूसरी ओर, मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में जिले में बारिश की संभावना है। विभाग की ओर से जारी अलर्ट में बताया गया है कि शुक्रवार के बाद उत्तर बिहार के जिले में बारिश की अधिक संभावना बन रही है।

बुधवार को अधिकतम तापमान (Bihar Temperature) 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। तीन किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही। वरीय मौसम विज्ञानी डा. ए.सत्तार ने बताया कि अगले दो दिनों में उत्तर बिहार के जिलों में बारिश की संभावना बन रही है।

सीतामढ़ी में आज हो सकती है वर्षा

पिछले कुछ दिनों से लोग उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। आज भी आसमान में दिनभर हल्के बादल छाए रहे। पुरवा हवा की गति मंद रहने के कारण गर्मी अपने चरम पर रही। वैसे मौसम विभाग ने 20-21 जून को हल्की बारिश होने की संभावना जता रखी है। उसके बाद बारिश की सक्रियता में वृद्धि होने की उम्मीद है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। वहीं रात का तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है। 3 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चल रही है।

सब्जियों की फसलें सूख रही

Bihar News बारिश नहीं होने के कारण जिन किसानों ने लंबी अवधि वाले धान के बिचड़े गिरा रखा है, वह सूख रहा है। बारिश नहीं होने के कारण मध्यम अवधि वाले धान के बिचड़े भी किसान नहीं गिरा पा रहे हैं। प्रचंड धूप एवं उमसभरी गर्मी के कारण सब्जियों की फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। सब्जियों की फसलें सूख रही है।

वहीं, लू की चपेट में आकर लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी क्लीनिकों में भी लू के शिकार मरीजों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सिर्फ सदर अस्पताल में दो सै ढाई सौ मरीज सिर्फ मौसम की बेरुखी के कुप्रभाव से शिकार होकर पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

NEET पेपर लीक मामले में डिप्टी CM का बड़ा खुलासा, सामने आए तेजस्वी यादव से जुड़े सबूत

Sita Soren की हार पर भाजपा में रार! देवघर MLA से मारपीट, Amit Shah व JP Nadda को करना पड़ा हस्तक्षेप