Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vijay Sinha: 'जय श्रीराम के नारों को जय-जय सियाराम करूंगा', मुजफ्फरपुर में बोले डिप्टी CM विजय सिन्हा

बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा ने कल मुजफ्फरपुर में बीजेपी जिला कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इसी के साथ उन्होंने प्रभु राम की जन्मभूमि से लेकर माता जानकी की धरती तक तीर्थ स्थल का विकास करने का वादा किया। विजय सिन्हा बोले मैं जय श्रीराम के नारों को जय-जय सियाराम करूंगा।

By Prem Shankar Mishra Edited By: Rajat Mourya Updated: Fri, 02 Aug 2024 08:45 AM (IST)
Hero Image
भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते डिप्टी CM विजय सिन्हा। (फोटो- एक्स)

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने लोगों तक गलत धारणाओं को पहुंचाया। इसके बावजूद हमें हतोत्साहित होने का कोई कारण नहीं है। देश में पहली बार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी गठबंधन की सरकार तीसरी बार बनी है। विपक्ष में 33 पार्टियां भी मिलकर उतनी सीटें नहीं ला सकीं। ये बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहीं।

जिला भाजपा कार्यसमिति की गुरुवार को एक होटल के सभागार में बैठक में उन्होंने कहा, भाजपा कमिटमेंट वाली पार्टी है। देश में कोई पार्टी ऐसी विचारधारा वाली नहीं है। भाजपा अपनी विचारधारा से समझौता नहीं करती। यह मिथिला की धरती माता जानकी के नाम पर जानी जाती है। जय श्रीराम के नारों को जय-जय सियाराम करूंगा।

उन्होंने कहा कि प्रभु राम की जन्मभूमि से लेकर माता जानकी की धरती तक तीर्थ स्थल का विकास होगा। यह सरकार के एजेंडा में है। सभी कार्यों का मूल्यांकन हो चुका है।

'असामाजिक तत्वों का होगा सफाया'

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बिहार में सभी असामाजिक तत्वों का पूर्ण रूप से सफाया करने का काम करेगी। हमारी भाजपा सरकार जनता का शासन जनता के नेतृत्व में करने का काम करेगी।

'मुजफ्फरपुर को बनाएंगे स्मार्ट सिटी'

उपमुख्यमंत्री ने कहा, मुजफ्फरपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जितनी भी राशि की जरूरत होगी, सरकार उसे पूरा करेगी। इस लोकसभा चुनाव में बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 174 सीटों पर एनडीए ने बढ़त बनाई, जबकि राजद मात्र 34 सीटों पर आगे रही। यह अगले विधानसभा चुनाव के परिणाम के स्पष्ट संकेत है।

उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में 52 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए हैं। यह सही अर्थों में कार्यकर्ताओं की मेहनत को दर्शाता है। खनन विभाग में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें- नीतीश सरकार ने केंद्र से कर दी एक और मांग, PM Awas से जुड़ा है मामला; शिवराज सिंह चौहान तक पहुंचा पत्र

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'मेरी जीत में किसी दल का योगदान नहीं', नए बयान से फिर चर्चा में आए JDU MP; लालू यादव की कर दी तारीफ

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर