Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बीआरए बिहार विश्‍वविद्यालय: PG एडमिशन की दूसरी मेरिट लिस्‍ट जारी, विद्यार्थी 3 से 6 जुलाई तक कर सकेंगे नामांकन

BRA Bihar University PG Admission Second Merit List बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने पीजी सत्र 2022-24 में नामांकन के लिए शनिवार को दूसरी मेधा सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे जारी करने के साथ ही संबंधित कॉलेजों को भी सूची भेज दी गई है। इस सूची में तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों का नाम शामिल किया गया है।

By Ankit KumarEdited By: Prateek JainUpdated: Sun, 02 Jul 2023 04:00 AM (IST)
Hero Image
बीआरए बिहार विश्‍वविद्यालय: PG एडमिशन की दूसरी मेरिट लिस्‍ट जारी, तीन से छह जुलाई तक कर सकेंगे नामांकन

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने पीजी सत्र 2022-24 में नामांकन के लिए शनिवार को दूसरी मेधा सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे जारी करने के साथ ही संबंधित कॉलेजों को भी सूची भेज दी गई है।

इस सूची में तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों का नाम शामिल किया गया है। तीन से छह जुलाई के बीच इन्हें आवंटित संस्थानों में नामांकन कराना होगा। विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि पहली सूची में नाम आने के बाद भी जिन विद्यार्थियों ने नामांकन नहीं कराया था, उनका नाम इस सूची में शामिल नहीं किया गया है।

ऐसे विद्यार्थियों की संख्या 18 सौ से अधिक है। इसके बाद भी दर्जनभर विषयों का कटऑफ अधिक होने से हजारों की संख्या में विद्यार्थी इस सूची में भी अपनी जगह नहीं बना सके हैं।

पेंडिंग परिणाम के कारण आवेदन से वंचित रह गए विद्यार्थी 

स्नातक में पेंडिंग परिणाम होने के कारण सैंकड़ों की संख्या में विद्यार्थी पीजी में आवेदन से वंचित रह गए। बाद में परिणाम सुधार होने के बाद विद्यार्थियों ने आवेदन करना चाहा तबतक ऑनलाइन आवेदन की तिथि समाप्त हो चुकी थी।

ऐसे में अध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ. अभय कुमार सिंह से पोर्टल खोलने की मांग की गई। डॉ. अभय ने बताया कि इन विद्यार्थियों की समस्या पर विचार किया गया है। कुलपति से आदेश मिल जाता है तो दो दिन के लिए पोर्टल खोलकर इन विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा।

ऑनस्पॉट नामांकन का भी मिल सकता है मौका 

अध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ. अभय कुमार सिंह ने बताया कि दूसरी सूची से नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कॉलेजों से रिक्ति मंगवाई जाएगी, जहां सीटें रिक्त होंगी और आवेदक नामांकन के लिए प्रतीक्षरत होंगे। यह देखने के बाद ऑनस्पॉट नामांकन का भी मौका दिया जा सकता है।

हालांकि, इसके लिए कुलपति से अनुमति लेनी होगी। बता दें कि पीजी में नामांकन के लिए सात हजार से अधिक सीटें निर्धारित हैं। 11 हजार से अधिक विद्यार्थियों न नामांकन के लिए आवेदन किया था।

पहली सूची में 58 सौ विद्यार्थियों का नाम आवंटित किया गया था। इसमें से चार हजार विद्यार्थियों ने नामांकन कराया। दूसरी सूची में तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों का नाम आवंटित किया गया है।