Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बृजबिहारी हत्याकांड : सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पत्नी रमा देवी का आया रिएक्शन, कहा- जो बच गए उन्हें...

राज्य के पूर्व मंत्री बृजबिहारी प्रसाद हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उनकी पत्नी रमा देवी ने कहा कि न्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि देरी से न्याय होने से अपराध बढ़ता है जबकि जल्द न्याय से अपराध घटता है। रमा देवी ने यह भी कहा कि गवाहों को सुरक्षा नहीं मिली जिससे वे कोर्ट में गवाही नहीं दे सके।

By Arun Kumar Jha Edited By: Mukul Kumar Updated: Thu, 03 Oct 2024 08:49 PM (IST)
Hero Image
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पत्नी रमा देवी का आया रिएक्शन

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। राज्य के पूर्व मंत्री बृजबिहारी प्रसाद हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद उनकी पत्नी व पूर्व सांसद रमा देवी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने न्याय किया है। इसके लिए धन्यवाद। इस मामले में जो बच गए हैं उनको मां भगवती देखेंगी।

इस मामले में फैसला आने में देरी पर उन्होंने कहा कि इससे अपराध बढ़ता है। जल्द न्याय मिलने से अपराध घटता है। अपने पति की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद रमा देवी गुरुवार को ब्रह्मपुरा स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

रमा देवी ने कहा- गवाहों को नहीं दी गई सुरक्षा

उन्होंने कहा कि ट्रायल कोर्ट ने आठ दोषियों को सजा सुनाई थी। उसे ही मुकर्रर कर दिया जाना चाहिए। इसमें से कई लोग मर गए। मामले में कई गवाही देने को तैयार थे, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई। इसलिए वे कोर्ट में गवाही देने नहीं गए।

घटना के संबंध में बताते हुए वह भावुक हो गईं। कहती हैं, छोड़िए अब इससे क्या फायदा? बताती हैं कि जिस समय यह घटना घटी उस समय सांसद थीं। पहली बार चुनाव जीती थीं। बावजूद उन्हें न्याय मिलने में देरी हुई।

बता दें कि बिहार के पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद की 1998 में हुई हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया। मुन्ना शुक्ला और एक अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, जबकि पूर्व सांसद सूरजभान सिंह और पांच अन्य को बरी कर दिया गया। यह फैसला ट्रायल कोर्ट के आदेश के अनुसार है। 

इस हत्याकांड ने तब बिहार में खूब सुर्खियां बटोरी थी। ऐसा कहा जाता है कि इस घटना को खूंखार क्रिमिनल श्रीप्रकाश शुक्ला ने अंजाम दिया था। यह एक तरह से कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की घटना थी। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें