Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ब‍िहार के सीतामढ़ी में डॉक्टर की पहली पत्नी ने सौतन को रास्ते से हटवाने के लिए नर्सिंग होम पर चलवाई गोलियां, जान‍िए पूरा मामला

छह लाख रुपये में सुपारी किलर से हुआ सौदा दो लाख एडवांस में दिए पहली पत्नी उनका सहयोगी व डॉक्टर के दो भतीजे भी इस मामले में गिरफ्तार शूटर की पल्सर बाइक पांच खोखे एक मिस फायर गोली एवं तीन जिंदा कारतूस के अलावा चार मोबाइल बरामद।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Updated: Thu, 26 Aug 2021 09:43 PM (IST)
Hero Image
आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद प्रेस कान्फ्रेंस में घटनाक्रम के पर्दाफाश की जानकारी देते पुलिस कप्तान हरकिशोर राय। जागरण

सीतामढ़ी, जासं। डुमरा रोड में सर्किट हाउस के ठीक सामने मंगलवार देररात हुई प्रख्यात फिजिसियन एवं सर्जन डॉ. शिवशंकर महतो गोलीबारी की घटना में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। चार शूटरों की पहचान कर लेने का भी पुलिस ने दावा करते हुए कहा कि उनको भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस कप्तान हरकिशोर राय ने गुरुवार को प्रेस कान्फ्रेंस में जानकारी दी कि डॉक्टर की दूसरी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए नर्सिंग होम पर गोलीबारी की गई। योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें: इतनी क्रूरता, पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा और बीयर की बोतल घुसा दिया, मुजफ्फरपुर की घटना

डॉक्टर की दूसरी पत्नी के रूप में रह रहीं शबनम आरा को रास्ते से हटाने हेतु छह लाख रुपये में शूटरों को सुपारी देकर हत्या की साजिश रची गई थी। जिसमें चार व्यक्तियों को हत्या करने के लिए घटना से दो दिन पूर्व एक लाख रुपये एडवांस में दिए गए। डॉक्टर और उनकी पहली पत्नी के बीच वर्षों से विवाद चल रहा था। केस-मुकदमा भी हुआ है। डॉक्टर अपनी पहली पत्नी और उनकी संतान के लिए गुजारा खर्च देना बंद कर चुके थे। इससे वह नाराज चल रही थी और इसी कारण वह दूसरी पत्नी का जानी दुश्मन बन गई थीं। इस कार्य में उनका साथ दिया एक सहयोगी और डॉक्टर के दो सगे भतीजों ने। अब चारों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार सीमा सिन्हा सीओ आफिस गली मेहसौल में रहती हैं। डॉक्टर के दोनों भतीजे

संतोष व संदीप पिता भोला महतो बेलहिया, सुरसंड के रहने वाले हैं तथा वर्तमान में शांतिनगर में रहते हैं। वहीं डॉ. सीमा का सहयोगी टीपू उर्फ मुमशाद (पिता स्व. सैयद मो. अब्बास) राजोपट्टी, साहू चौक वार्ड नंबर-13 का रहने वाला है। घटना में प्रयुक्त 150 सीसी पल्सर (बीआर 30आर/0378), 7.65 बोर के पांच खोखे, 7.65 बोर की एक मिस फायर गोली एवं तीन जिंदा कारतूस के अलावा चार मोबाइल जब्त किए गए हैं।

और इस तरह सौतन को रास्ते से हटाने की बनी प्लान

एसपी ने बताया कि एसडीपीओ रमाकांत उपाध्याय के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। उनके द्वारा त्वरित गति में अनुसंधान करते हुए घटना में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद हाे गई। अनुसंधान के क्रम में यह पता चला कि डा. शिवशंकर महतो की पहली पत्नी सीमा सिन्हा से उनका विवाद रहा है। जिसको लेकर सीतामढ़ी नगर थाने में वर्ष 2016 में दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं। कलांतर में पति-पत्नी में विवाद बढ़ गया।

डॉ. शिवशंकर महतो एक अन्य महिला के साथ दूसरी पत्नी के रूप में रहना शुरू कर दिया। उनसे भी एक संतान दो वर्ष पूर्व हुई। उनकी पहली पत्नी सीमा सिन्हा से भी दो संतान थी। डॉ. शिवशंकर महतो द्वारा पिछले कुछ दिनों से अपनी पहली संतान एवं पहली पत्नी को खर्च देना बंद कर दिए थे। जिसके कारण वह आक्रोशित रहती थीं। डॉक्टर के दो भतीजे संतोष एवं संदीप को इसी कारण से पहली पत्नी से सहानुभूति रहती थी। संतोष एवं संदीप पूर्व में डॉ. महतो के क्लीनिक में रहकर गुजर-बसर करते थे। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व किसी विवाद के कारण संतोष को वहां से निकाल दिया गया था तथा संदीप को भी वहां से निकालने की चेतावनी दी गई थी। इसी कारण सीमा सिन्हा ने संतोष व संदीप तथा अपने सहयोगी टीपू उर्फ मो. मुमशाद के द्वारा मिलकर योजना बनाई। डॉक्टर शिवशंकर महतो की दूसरी पत्नी शबनम आरा को रास्ते से हटाने का सभी ने प्लान बना लिया। छह लाख रुपये में सुपारी देकर हत्या करानी थी। जिसमें चार व्यक्तियों को हत्या करने के लिए घटना से दो दिन पूर्व एक लाख रुपये एडवांस में दिए गए।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर