Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Muzaffarpur News: नशे में धुत्त चाचा ने भतीजे पर की पांच राउंड फायरिंग, गंभीर हालत में पटना रेफर

बिहार के मुजफ्फरपुर में शनिवार रात नशे में धुत्त सुधीर सिंह ने अपने भतीजे नवनीत कुमार को पिस्टल से दो गोली मार दी। एक गोली सीने में तो दूसरी गोली पैर में लगी है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों पटना रेफर कर दिया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

By Arun Kumar Jha Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sun, 24 Dec 2023 03:30 PM (IST)
Hero Image
नशे में धुत्त चाचा ने भतीजे पर की पांच राउंड फायरिंग। (सांकेतिक फोटो)

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में सदर थाना क्षेत्र के भीखनपुरा चकअहमद मोहल्ला में शनिवार रात नशे में धुत्त सुधीर सिंह उर्फ राजा सिंह ने अपने भतीजे नवनीत कुमार (27) को पिस्टल से दो गोली मार दी। एक गोली सीने में तो दूसरी गोली पैर में लगी है।

गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों पटना रेफर कर दिया है।

राजा सिंह के पास नगालैंड से जारी लाइसेंसी पिस्टल होने की बात बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपित चाचा फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। नवनीत ला के अंतिम वर्ष का छात्र है उसके पिता मनोज कुमार सिंह व्यवसायी है। नवनीत उनका इकलौता पुत्र है।

पारिवारिक विवाद में चलाई गोली

बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद को लेकर शनिवार की रात नशे में धुत्त होकर राजा सिंह गाली-गलौच कर रहा था। भतीजा नवनीत उसे गाली-गलौच करने से मना किया।   इस पर वह तैश में आ गया और उसने नवनीत पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

उसने पांच राउंड गोली चलाई। नवनीत को दो गोलियां लगीं। इससे वह वहीं गिर गया। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में उसे बैरिया स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया।

क्या बोले थानाध्यक्ष ?

सदर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद में यह घटना घटी है। घायल की गंभीर होने के कारण उसका बयान दर्ज नहीं हो सका है। घटना के बाद ही उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार मिला। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Amrit Bharat Express: अमृत भारत ट्रेन ट्रायल के लिए बिहार से अयोध्या होते दिल्ली रवाना, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Muzaffarpur weather: गर्मी का एहसास करा रही इस बार की सर्दी, 15 साल बाद दर्ज किया गया इतना अधिक तापमान

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें