Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नौ हजार 400 किसानों को वापस करने होंगे पैसे, नहीं तो...प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में मुजफ्फरपुर में गाेलमाल

Prime Minister Kisan Samman Nidhi जो योजना के नहीं थे पात्र वे भी उठा रहे थे किसान सम्मान निधि का लाभ। जिले में पांच हजार दो सौ अपात्र और चार हजार दो सौ ऐसे किसान इसका लाभ ले रहे थे जो इनकम टैक्स पे करते हैं।

By Ajit KumarEdited By: Updated: Sun, 31 Jul 2022 07:20 AM (IST)
Hero Image
इन किसानों को हर हाल में राशि वापस करनी होगी। प्रतीकात्मक फोटो

मुजफ्फरपुर, [अमरेन्द्र तिवारी]। Prime Minister Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में गाेलमाल का मामला सामने आया है। जो किसान इस योजना के पात्र नहीं है उसने भी राशि का उठाव कर लिया है। अब वह राशि वापस ली जाएगी। इसके साथ ही अगर जो किसान अब तक इस योजना की ईकेवाईसी नहीं कराए उनको भी अपात्र माना जाएगा। इसके लिए अभी 24 घंटे यानी 31 तारीख तक का डेट लाइन तय किया गया है। जानकारी के अनुसार 4 लाख 06 हजार 308 किसान सम्मान निधि ले रहे हैं। इसमें से अबतक मुजफफरपुर के 3 लाख 07 हजार 089 किसानों ने ही ई-केवाईसी कराया है। अगर यह सभी नहीं कराए तो उनका नाम सूची से हटा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : बंद कमरों में कौन सी क्लास चल रही थी...महिला ने मुजफ्फरपुर के होटल से पकड़ी गईं युवतियों से पूछा तो पसरा सन्नाटा

इनकम टैक्स देने वाले उठा रहे लाभ

जिला कृषि पदाधिकारी शीलाजीत सिंह ने बताया कि अगर परिवार का कोई सदस्य टैक्स जमा करता है तो ऐसी स्थिति में आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। आप भले ही छोटे या फिर सीमांत किसान हों। यहां परिवार के सदस्य से मतलब पति-पत्नी और अव्यस्क बच्चों से है। इसके अलावा जिनके पास कृषि योग्य भूमि हो या नहीं, लेकिन इसका मालिक सरकारी कर्मचारी हो या फिर सालाना 10,000 रुपये पेंशन प्राप्त होती है तो ऐसे किसानों को योजना से बाहर रखा गया है। सिंह ने बताया कि जिले में अपात्रों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि का उठाव कर लिया है। ऐसे नौ हजार 400 किसानों की पहचान की गई है। उनसे राशि वसूली की कवायद चल रही है। उनको हाल हाल में राशि वापस करना होगा।

यह भी पढ़ें : हाथ लगा तीन साल में करोड़ों बनाने का फार्मूला, मुजफ्फरपुर के युवक की 'तरक्की' देख सभी चकराए 

इस तरह से आया मामला, वापसी की यह बनी रणनीति

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जो लोग पहले से किसान सम्मान निधि ले रहे थे उनकी जांच कराई गई। इसके बाद यह मामला सामने आया है। अभी जिले में पांच हजार दो सौ अपात्र और चार हजार दो सौ इनकम टैक्स देने वाले शामिल हैं। वसूली के लिए कृषि समन्वयक व सलाहकार को नियमित भ्रमण करना है। राशि का उठाव करने वालों से इसे वापस लेना है। जिला अनुश्रवण शिकायत समिति के सामने यह मामला आया। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से तीन नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद राशि नहीं देते तो सर्टिफिकेट केस किया जाएगा। सरकारी खाता नंबर हर नोटिस में दिया जा रहा है। उस खाते में उनको राशि जमा करनी है। साथ ही इसकी जानकारी भी आनलाइन देनी है। राशि जमा करने के बाद इसकी जानकारी जिला कृषि कार्यालय में आकर देंगे।

सम्मान निधि में ई-केवाईसी का यह हाल

कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 406308 किसान अबतक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। इसमें से 99219 किसानों ने अपना केवाईसी नहीं कराया है। यह कुल लाभुक किसानों का 25 फीसदी हैं।

यह भी पढ़ें : SELFIE लेने कहीं भी चले जाते, कुछ भी करने लगते हैं तो बिहार की ये दो घटनाएं आपको लाख बार सोचने को विवश करेंगीं