Move to Jagran APP

'...दोनों बेटों को लेकर पाकिस्तान चले जाएं Lalu Yadav', अब RJD सुप्रीमो पर क्यों भड़क गए CM हिमंत

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बिहार के मुजफ्फरपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए हिमंत ने लालू यादव पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाया। हिमंत ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान का विरोध कर लालू यादव मुस्लिम आरक्षण की बात करते हैं। मुस्लिमों को आरक्षण देने का शौक है तो दोनों बेटों को लेकर पाकिस्तान चले जाएं।

By Prem Shankar Mishra Edited By: Mohit Tripathi Published: Sat, 18 May 2024 08:40 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2024 08:40 PM (IST)
मुस्लिमों को आरक्षण दिए जाने के राजद सुप्रीमो के बयान पर असम के मुख्यमंत्री का हमला। (जागरण फोटो)

जागरण संवददाता, मुजफ्फरपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बाब साहेब के संविधान का विरोध कर लालू प्रसाद मुस्लिम आरक्षण की बात करते हैं। 

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मुस्लिमों को आरक्षण देने का शौक है तो, दोनों बेटों को लेकर पाकिस्तान चले जाएं। भारत में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा और अतिपिछड़ा को ही आरक्षण मिलेगा। मोदी का यह देश बदल गया है।

बिस्वा सरमा ने ये बातें मुजफ्फरपुर लोकसभा के कटरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि अगर लालू मुस्लिमों को आरक्षण देनेे की कोशिश करेंगे तो, देश उन्हें किस्तान एक्सोर्ट कर देगा।

उन्होंने कहा, लालू प्रसाद को नरेन्द्र मोदी को 399 सीट मिलने तक दिक्कत नहीं है। उन्हें चार सौ पार से परेशानी है, मगर आपको समझना होगा। तीन सौ से अधिक सीटें आईं तो देश में श्रीराम मंदिर बना और धारा 370 हट गया।चार सौ से अधिक सीटें आएंगी तो पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का होगा।

...मथुरा काशी बाकी है: हिमंत

उन्होंने कहा, श्रीराम मंदिर तो हो गया। मथुरा और काशी बाकी है। चार सौ सीट दीजिए श्रीकृष्ण और बाबा विश्वनाथ के मंदिर बनाने हैं। उन्होंने कहा, एक या दो शादी तक तो ठीक है। क्या चार-चार शादियां होनी चाहिए? समान नागरिक आचार संहिता लागू नहीं है। इसे लागू कर चार-चार शादियों को खत्म करना है। 

राहुल गांधी पर भी किया कटाक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी उन्होंने कटाक्ष किया। हिमंत ने कहा कि आइएनडीआइए वाले राहुल को प्रधानमंत्री बनाने की बात करते हैं। राहुल क्या भारत के पीएम बन सकते हैं? वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। भारत को विश्वगुरु बनाना है तो, नरेन्द्र मोदी को लाना होगा।

असम का किया जिक्र

हिमंत ने आगे कहा कि मोदी ने 10 वर्षों के कार्यकाल में जो कर दिखाया वह मिसाल बन गया है। भारत के लोगों को विश्वास हो गया है कि मोदी है तो मुमकिन है।

असम की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि पहले वहां मस्जिदों में शिक्षा देकर मुल्ला बनाया जाता था। मुख्यमंत्री बनने के बाद ऐसी संस्थाओं पर रोक लगाई। आज शिक्षण संस्थानों से डॉक्टर व इंजीनियर बन रहे हैं।

जिसपर भरोसा हो उसे दें वोट: मंगल पांडेय 

इस दौरान मंत्री मंगल पांडेय ने भी सभा को संबोधित किया। मंगल पांडेय ने कहा कि वोट उसे दीजिए, जिसपर भरोसा हो। भाजपा आपको सुरक्षा की गारंटी देती है। भाजपा के हाथों देश सुरक्षित है। अगर दूसरे दल की सरकार बनी तो प्रधानमंत्री कौन होगा यह निश्चित नहीं है। मोदी के 10 साल के कार्यकाल को देखते हुए वोट दीजिए।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: 'चाचा जी बीच में पलट गए लेकिन...', चुनावी सभा में तेजस्वी यादव ने CM नीतीश के लिए जताया सम्मान

'क्या हुआ तेरा वादा...', पटना पहुंचे Salman Khurshid ने PM Modi पर किया कटाक्ष, महागठबंधन के लिए कह दी ऐसी बात


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.