Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Muzaffarpur Nikay Chunav Winner List 2022: निर्मला मुजफ्फरपुर की मेयर, मोनालिसा डिप्टी मेयर, पढ़ें पार्षद सूची

Muzaffarpur Nikay Election Result 2022 Winners List मुजफ्फरपुर नगर निगम के 20 वर्ष के इतिहास में पहली बार महापौर-उप महापौर पर महिलाएं बाजी मारती दिखीं। मतगणना की शुरुआत में पिछड़ने के बाद निर्मला और मोनालिसा दोनों ने विरोधियों को पस्त कर दिया। यहां पढ़ें विजयी पार्षदों की सूची।

By Jagran NewsEdited By: Yogesh SahuUpdated: Sat, 31 Dec 2022 07:47 PM (IST)
Hero Image
Muzaffarpur Nikay Chunav Winners List 2022 निर्मला मुजफ्फरपुर की मेयर, मोनालिसा डिप्टी मेयर, पढ़ें पार्षद सूची

Muzaffarpur Nikay Chunav Result 2022 Winners List जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार नगर निगम चुनाव में इस बार काफी बदलाव देखने को मिला है। नगर निगम चुनाव के इतिहास में पहली बार महापौर एवं उपमहापौर पद पर एक साथ महिलाओं का कब्जा हुआ। निर्मला देवी ने निवर्तमान महापौर को 13 हजार से अधिक वोटों से पराजित किया। निर्मला को कुल 42966 वोट मिले, तो वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकेश कुमार (पिंटू) को 29779 मत मिले। वहीं डा. मोनालिसा ने शब्बीर अहमद पर 31 हजार से अधिक मतों से बड़ी जीत दर्ज की। मोनालिसा को 58184 तो निकटतम प्रतिद्वंद्वी शब्बीर अहमद को 26758 वोट मिले।

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना

इससे पहले एमएसकेबी महिला कालेज में मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा में नगर निगम के वोटों की गिनती शुरू हुई। महापौर पद पर शुरुआती रुझान में निवर्तमान महापौर राकेश कुमार (पिंटू) आगे रहे। यहां तक कि निर्मला तीसरे नंबर पर थीं। यह निगम का ब्रह्मपुरा वाला इलाका था। पांच राउंड के बाद मामला बदलने लगा। निर्मला ने एक बार बढ़त बनाई तो यह अंत तक कायम रही। दूसरी ओर उप महापौर पद पर मुकाबला एकतरफा रहा। डा. मोनालिसा की बढ़त लगातार बनी रही। इस कारण उनकी जीत भी बड़ी रही।

मोनालिसा को 40 तो निर्मला को 29 प्रतिशत वोट

नगर निगम के 49 वार्ड के 311 बूथों पर एक लाख 45 हजार 236 मतदाताओं ने वोट डाले थे। निर्मला और मोनालिसा को भाजपा का समर्थन था। इसके बावजूद उप महापौर पद पर मोनालिसा को अधिक वोट मिले। उन्हें कुल मत के 40.06 प्रतिशत मत मिले। वहीं निर्मला को 29.58 प्रतशित वोट आए।

शाहनवाज ने त्रिकोणीय बनाया महापौर का मुकाबला

महापौर पद के लिए मुकाबला त्रिकोणीय हुआ। शाहनवाज इकबाल को 16 हजार से अधिक वोट मिले। यह वोट जीत और हार के अंतर से तीन हजार अधिक है। माना जा रहा है कि शाहनवाज के काटे वोट ने भी निर्मला की जीत में भूमिका निभाई। अगर यह वोट उनके विरुद्ध राकेश कुमार के खाते में जाते तो परिणाम प्रभावित हो सकता था।

मुजफ्फरपुर (पूर्वी) : नगर निगम, मुजफ्फरपुर

1 निर्मला देवी मुख्य पार्षद पिछड़ा वर्ग अन्य नगर निगम मुजफ्फरपुर

2 मोना लिसा उप मुख्य पार्षद पिछड़ा वर्ग अन्य नगर निगम मुजफ्फरपुर

3 उमेश कुमार गुप्ता वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर निगम मुजफ्फरपुर -1

4 गायत्री चौधरी वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग महिला नगर निगम मुजफ्फरपुर -2

5 अंजार वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर निगम मुजफ्फरपुर -3

6 मोहम्मद सज्जाद वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर निगम मुजफ्फरपुर -4

7 मनौवर हुसैन वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर निगम मुजफ्फरपुर -5

8 जफीर फरियादी वार्ड पार्षद पिछड़ा वर्ग अन्य नगर निगम मुजफ्फरपुर -6

9 सुषमा देवी वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग महिला नगर निगम मुजफ्फरपुर -7

10 रौशन खातुन वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग महिला नगर निगम मुजफ्फरपुर -8

11 एनामुल हक वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर निगम मुजफ्फरपुर -9

12 अभिमन्यु कुमार वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर निगम मुजफ्फरपुर -10

13 मीरा देवी वार्ड पार्षद अनुसूचित जाति महिला नगर निगम मुजफ्फरपुर -11

14 ममता कुमारी वार्ड पार्षद पिछड़ा वर्ग महिला नगर निगम मुजफ्फरपुर -12

15 पिंकी कुमारी वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग महिला नगर निगम मुजफ्फरपुर -13

16 अमित रंजन वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर निगम मुजफ्फरपुर -14

17 गनिता देवी वार्ड पार्षद पिछड़ा वर्ग महिला नगर निगम मुजफ्फरपुर -15

18 रश्मि राउत वार्ड पार्षद अनुसूचित जाति अन्य नगर निगम मुजफ्फरपुर -16

19 मंगल सहनी वार्ड पार्षद पिछड़ा वर्ग अन्य नगर निगम मुजफ्फरपुर -17

20 संजू देवी वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग महिला नगर निगम मुजफ्फरपुर -18

21 पूनम देवी वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग महिला नगर निगम मुजफ्फरपुर -19

22 संजय कुमार केजरीवाल वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर निगम मुजफ्फरपुर -20

23 कमलेश्वर प्रसाद वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर निगम मुजफ्फरपुर -21

24 वर्षा सिंह वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर निगम मुजफ्फरपुर -22

25 कन्हैया कुमार वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर निगम मुजफ्फरपुर -23

26 शोभा देवी वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग महिला नगर निगम मुजफ्फरपुर -24

27 उमा शंकर पासवान वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर निगम मुजफ्फरपुर -25

28 प्रियरंजन सिंह वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर निगम मुजफ्फरपुर -26

29 अजय कुमार ओझा वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर निगम मुजफ्फरपुर -27

30 राजीव कुमार वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर निगम मुजफ्फरपुर -28

31 सनत कुमार वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर निगम मुजफ्फरपुर -29

32 सुरभि शिखा वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग महिला नगर निगम मुजफ्फरपुर -30

33 रूपम कुमारी वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग महिला नगर निगम मुजफ्फरपुर -31

34 आरती राज वार्ड पार्षद अनुसूचित जाति महिला नगर निगम मुजफ्फरपुर -32

35 शबनम आरा वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग महिला नगर निगम मुजफ्फरपुर -33

36 चन्दा कुमारी वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग महिला नगर निगम मुजफ्फरपुर -34

37 पुनीता देवी वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग महिला नगर निगम मुजफ्फरपुर -35

38 प्रियंका शर्मा वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग महिला नगर निगम मुजफ्फरपुर -36

39 अमित कुमार वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर निगम मुजफ्फरपुर -37

40 शबाना प्रवीन वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग महिला नगर निगम मुजफ्फरपुर -38

41 मधु विजेता वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग महिला नगर निगम मुजफ्फरपुर -39

42 इकबाल हुसैन वार्ड पार्षद पिछड़ा वर्ग अन्य नगर निगम मुजफ्फरपुर -40

43 सीमा झा वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग महिला नगर निगम मुजफ्फरपुर -41

44 अर्चना पंडित वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग महिला नगर निगम मुजफ्फरपुर -42

45 निशात आफरीन वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग महिला नगर निगम मुजफ्फरपुर -43

46 अनिसुल फातमा वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर निगम मुजफ्फरपुर -44

47 शिव शंकर महतो वार्ड पार्षद अनुसूचित जाति अन्य नगर निगम मुजफ्फरपुर -45

48 सैफ अली वार्ड पार्षद पिछड़ा वर्ग अन्य नगर निगम मुजफ्फरपुर -46

49 राजकुमारी देवी वार्ड पार्षद पिछड़ा वर्ग महिला नगर निगम मुजफ्फरपुर -47

50 हसन वार्ड पार्षद पिछड़ा वर्ग अन्य नगर निगम मुजफ्फरपुर -48

51 पिंकी साह वार्ड पार्षद पिछड़ा वर्ग महिला नगर निगम मुजफ्फरपुर -49

मुजफ्फरपुर (पूर्वी) : नगर पंचायत, मुरौल

1 रामनरेश प्रसाद मेहता मुख्य पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर पंचायत मुरौल

2 अजय कुमार उप मुख्य पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर पंचायत मुरौल

3 राजीव कुमार वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर पंचायत मुरौल-1

4 श्याम कुमार राम वार्ड पार्षद अनुसूचित जाति अन्य नगर पंचायत मुरौल-2

5 आनन्द कन्द साह वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर पंचायत मुरौल-3

6 दिलीप कुमार वार्ड पार्षद पिछड़ा वर्ग अन्य नगर पंचायत मुरौल-4

7 विजय कुमार वार्ड पार्षद अनुसूचित जाति अन्य नगर पंचायत मुरौल-5

8 गुड़िया देवी वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग महिला नगर पंचायत मुरौल-6

9 संजू कुमारी वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग महिला नगर पंचायत मुरौल-7

10 संजय कुमार राय वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर पंचायत मुरौल-8

11 जुबैदा खातून वार्ड पार्षद पिछड़ा वर्ग महिला नगर पंचायत मुरौल-9

12 खूशबू देवी वार्ड पार्षद अनुसूचित जाति महिला नगर पंचायत मुरौल-10

मुजफ्फरपुर (पश्चिमी) : नगर पंचायत, माधोपुर सुस्ता

1 मोहम्मद शैफ अली मुख्य पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता

2 महेश राय उप मुख्य पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता

3 संजू देवी वार्ड पार्षद पिछड़ा वर्ग महिला नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता-1

4 पूजा कुमारी वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग महिला नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता-2

5 उर्मिला कुमारी वार्ड पार्षद अनुसूचित जाति महिला नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता-3

6 सोनी देवी वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग महिला नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता-4

7 विमला देवी वार्ड पार्षद अनुसूचित जाति अन्य नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता-5

8 संजय कुमार वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता-6

9 चुन्‍नु कुमार वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता-7

10 शमशाद अहमद वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग अन्य नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता-8

11 सायदा खातुन वार्ड पार्षद सामान्य वर्ग महिला नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता-9

12 रणजीत साह वार्ड पार्षद पिछड़ा वर्ग अन्य नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता-10

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर