Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Muzaffarpur Lok Sabha Chunav Result: मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट पर राज भूषण का कब्जा, कांग्रेस कैंडिडेट को झटका

भाजपा उम्मीदवार डा. राज भूषण चौधरी ने बिहार में सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। मुजफ्फरपुर लोकसभा से उन्हें यह बड़ी जीत दिलाने में दो विधानसभा की भूमिका महत्वपूर्ण रही। मुजफ्फरपुर विधानसभा में उन्हें सबसे अधिक लीड मिली। यहां उन्हें प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार से 53 हजार से अधिक वोट मिले। माना जा रहा है कि भाजपा संगठन की मजबूती के कारण यहां इतनी बढ़त मिली।

By Jagran News Edited By: Rajat Mourya Updated: Mon, 03 Jun 2024 09:48 PM (IST)
Hero Image
मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट पर राज भूषण का कब्जा, कांग्रेस कैंडिडेट को झटका

डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। भाजपा उम्मीदवार डॉ. राज भूषण चौधरी ने बिहार में सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। मुजफ्फरपुर लोकसभा से उन्हें यह बड़ी जीत दिलाने में दो विधानसभा की भूमिका महत्वपूर्ण रही। मुजफ्फरपुर विधानसभा में उन्हें सबसे अधिक लीड मिली। यहां उन्हें प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार से 53 हजार से अधिक वोट मिले। माना जा रहा है कि भाजपा संगठन की मजबूती के कारण यहां इतनी बढ़त मिली। पिछले चुनाव में इस विधानसभा से भाजपा को 78 हजार से अधिक की बढ़त मिली थी।

इस चुनाव में जीत का अंतर पिछले चुनाव से लगभग पौने दो लाख कम हुआ। इससे भी यहां अंतर कम हुआ। इसके अलावा गायघाट में भाजपा को 50 हजार से अधिक की लीड मिली। पिछले चुनाव में भी यहां भाजपा को 75 हजार की लीड मिली। पिछले चुनाव में बोचहां में भी 73 हजार की बढ़त भाजपा को थी। इस बार भी यहां करीब 42 हजार वोटों की बढ़त मिली। माना जा रहा है कि यहां वैश्य मतदाताओं ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाला।कुढ़नी विधानसभा से सबसे कम बढ़त भाजपा को मिली।

मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट का समीकरण

जॉर्ज फर्नांडीस के बाद निषाद परिवार के पास रही सीट

1977 के बाद 1984 के चुनाव को छोड़ दें तो कांग्रेस यहां कभी जीत दर्ज नहीं कर सकी। जॉर्ज फर्नांडीस यहां से सबसे अधिक पांच टर्म सांसद रहे। वर्ष 2009 में किसी दल से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय मैदान में उतरे, मगर जमानत भी नहीं बचा सके। उनके बाद यह सीट निषाद परिवार के पास चली गई। कैप्टन जय नारायण निषाद भी यहां से चार बार सांसद बने । उनके बाद पुत्र अजय निषाद भाजपा ने 2014 और 2019 में सांसद रहे।

इस बार टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। भाजपा इस वार डा. राज भूषण चौधरी को टिकट दिया है, जो पिछली बार वीआइपी से लड़कर अजय निषाद से हारे थे। महागठबंधन में यह सीट कांग्रेस के पास है, उन्होंने अजय निषाद को यहां से उतारा है।

राजग व महागठबंधन के पास तीन-तीन सीटें

मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की छह सीटें हैं। इसमें मुजफ्फरपुर नगर सीट पर कांग्रेस के विजेंद्र चौधरी, सकरा से जदयू के अशोक चौधरी, औराई व कुढ़नी से भाजपा के क्रमशः रामसूरत राय व केदार गुप्ता तथा गायघाट व बोचहां से राजद के क्रमशः निरंजन राय व अमर पासवान विधायक हैं। इस सीट पर भूमिहार, निषाद, यादव और बनिया मतदाता निर्णायक भूमिका में माने जाते हैं।

जॉर्ज फर्नांडीस को छोड़ दें तो 1996 से निषाद परिवार ही यहां से विजेता बनते रहे हैं। इस सीट पर जदयू और भाजपा जब-जब साथ लड़ी है तो किसी की दाल नहीं गली है। 2014 में भाजपा और जदयू अलग-अलग चुनाव मैदान में थे। तब भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

इन्हें मिला प्रतिनिधित्व का अवसर

  • 1952 श्याम नंदन सहाय (कांग्रेस)
  • 1957 श्याम नंदन सहाय ( कांग्रेस )
  • 1957 उपचुनाव: अशोक मेहता (प्रजा सोशलिस्ट पार्टी)
  • 1962 दिग्विजय नारायण सिंह (कांग्रेस)
  • 1967 : दिग्विजय नारायण सिंह (कांग्रेस)
  • 1971 नवल किशोर सिन्हा (कांग्रेस)
  • 1977 : जॉर्ज फर्नांडीस (भारतीय लोक दल)
  • 1980 जॉर्ज फर्नांडीस ( जनता पार्टी )
  • 1984 : ललितेश्वर प्रसाद शाही (कांग्रेस)
  • 1989 : जॉर्ज फर्नांडीस ( जनता दल)
  • 1991 : जॉर्ज फर्नांडीस (जनता दल)
  • 1996 : जय नारायण प्रसाद निषाद (जनता दल)
  • 1998 जय नारायण प्रसाद निषाद (राजद)
  • 1999 : जय नारायण प्रसाद निषाद (जदयू)
  • 2004: जॉर्ज फर्नांडीस (जदयू)
  • 2009: जय नारायण प्रसाद निषाद (जदयू)
  • 2014 अजय निषाद (भाजपा)
  • 2019: अजय निषाद (भाजपा)

मुजफ्फरपुर सीट पर मतदाता

  • पुरुष मतदाता- 9,82,931
  • महिला मतदाता- 8,80,012
  • मंगलामुखी- 54
  • कुल मतदाता- 18,62,997

मुजफ्फरपुर में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

  • अजय निषाद, इंडियन नेशनल काँग्रेस
  • राज भूषण चौधरी, भारतीय जनता पार्टी
  • विजयेश कुमार, बहुजन समाज पार्टी
  • अजितांश गौड़, दि अग्रणी पार्टी
  • अभय कुमार, समता पार्टी
  • अरविंद कुमार चौधरी, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)
  • नन्द किशोर शर्मा, अपना किसान पार्टी
  • प्रभाकर रंजन, एकम सनातन भारत दल
  • मोहम्मद अंजारुल हसन, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
  • संदीप कुमार, जनतंत्र आवाज पार्टी
  • सबीना खातून, इंडियन नेशनल लीग
  • सुधीर कुमार ओझा, भारतीय सार्थक पार्टी
  • सुनीता कुमारी, बज्जिकांचल विकास पार्टी
  • अजय सहनी, निर्दलीय
  • अवधेश प्रसाद सिंह, निर्दलीय
  • आलोक कुमार सिंह, निर्दलीय
  • जितेन्द्र कुमार, निर्दलीय
  • नीलिमा कुमारी, निर्दलीय
  • बासकित कुमार शर्मा, निर्दलीय
  • मनोरंजन कुमार, निर्दलीय
  • मुकेश कुमार, निर्दलीय
  • राजू सिंह, निर्दलीय
  • संजय कुमार, निर्दलीय
  • सरोज कुमार चौधरी, निर्दलीय
  • सोनेलाल पासवान, निर्दलीय
  • मो. हैदर, निर्दलीय

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election: मोदी-शाह और नीतीश कुमार... दिल्ली में पक गई सियासी 'खिचड़ी', कुछ बड़ा होने वाला है?

ये भी पढ़ें- Exit Poll में Modi 3.0 का प्रिडिक्शन, Tejashwi Yadav ने काउंटिंग से कुछ घंटे पहले ही कह दी ये बात

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें