Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Muzaffarpur: ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा पर हमले को बताया निंदनीय, सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

Muzaffarpur Politics जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को लेकर जदयू टूट की ओर बढ़ रहा है। स्थानीय स्तर पर जदयू नेता गोलबंद हो रहे हैं। जदयू राष्ट्रीय परिषद के सदस्य ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर हमले की निंदा की है। (फाइल फोटो)

By Amrendra TiwariEdited By: Prateek JainUpdated: Wed, 01 Feb 2023 04:04 PM (IST)
Hero Image
ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा पर हमले की निंदा की है। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता: जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को लेकर जदयू टूट की ओर बढ़ रही है। स्थानीय स्तर पर जदयू नेता गोलबंद हो रहे हैं। जदयू राष्ट्रीय परिषद के सदस्य ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर हमले की निंदा की है। मीडिया से वार्ता करते हुए ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भोजपुर मे जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर हुए हमले ने फकुली कांड को ताज़ा कर दिया है।

उन्‍होंने कहा कि महान समाजवादी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री जार्ज फर्नांडि‍स की आवाज को दबाने के लिए सरकार के संरक्षण में उन पर हमला हुआ था। अब उपेंद्र कुशवाहा पर हमला हुआ है। उपेंद्र पर वहां पर हमला हुआ, जहां उनका मजबूत जनाधार है। उनकी आवाज दबाने के उद्देश्य से, सरकारी संरक्षण में हमला हुआ है। कार्यकर्ता व जनता इसका समय पर जवाब देगी।

राज्‍य और केंद्र सरकार से कुशवाहा की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने राज्य और केंद्र सरकार से उपेंद्र कुशवाहा की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। बताया कि पार्टी नेता कुशवाहा ने जिन सवालों को उठाया है, उसका जवाब जदयू के पास नहीं है। पार्टी कमजोर नहीं होती तो कुढ़नी उप चुनाव नहीं हारते। सिर्फ उम्मीदवार की लोकप्रियता पर सवाल उठा कर पर्दा डालने से काम नहीं होगा। सदस्यता अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में सदस्यता अभियान वोटर लिस्ट से तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें- जिस बेटे के लिए सलामती की प्रार्थना करती थी मां, उसी ने पीट-पीटकर ली जान; गलत संगत को लेकर लगाई थी फटकार