Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Muzaffarpur Weather Update: आसमान में छाए रहेंगे बादल, शुष्क रहेगा मौसम

Today Muzaffarpur Weather News Update मौसम विज्ञानी डा. ए सत्तार ने बताया कि पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 39 से 43 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है ।

By Ajit KumarEdited By: Updated: Sun, 24 Apr 2022 07:03 AM (IST)
Hero Image
पूर्वी तथा पश्चिमी चंपारण जिले में पुरवा हवा चलने का अनुमान है। File photo

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। बीते एक सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। अगले दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वरीय मौसम विज्ञानी डा. ए सत्तार ने बताया कि पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 39 से 43 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है। 10 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। पूर्वी तथा पश्चिमी चंपारण जिले में पुरवा हवा चलने का अनुमान है। शनिवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे। दिन में धूप निकली तो सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर जाकर ठहरा। किसानों के लिए जारी समसामयिक सुझाव में कहा गया है कि शुष्क मौसम को देखते हुए किसान गेहूं, अरहर एवं मक्का फसल की कटनी एवं दौनी के कार्य को प्राथमिकता दें। गेहूं एवं मक्का के दानों को अच्छी तरह धूप में सुखाने के बाद ही उसका भंडारण करें। 

उत्तर बिहार में शुष्क रहेगा मौसम

समस्तीपुर : डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने जारी बुलेटिन में कहा है कि पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं। हालांकि पूर्वानुमानित अवधि में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 39 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। पूर्वी तथा पश्चिमी चंपारण जिले में पुरवा हवा चलने का अनुमान है।