Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Muzaffarpur Weather: अगले तीन दिनाें तक तापमान में 3-5 डिग्री तक गिरावट की संभावना, कनकनी के साथ रहेगा कोहरा

तापमान में अचानक गिरावट के कारण कनकनी बढ़ गई है। सुबह में कुहासा तो दिन में धूप निकल आई। वहीं शाम ढलने के साथ पछिया हवा चलने से ठंड बढ़ गई। लोग जगह-जगह अलाव सेंकते नजर आ रहे हैं । (फाइल फोटो)

By Amrendra TiwariEdited By: Prateek JainUpdated: Wed, 28 Dec 2022 08:05 PM (IST)
Hero Image
शहर में लोग जगह-जगह अलाव सेंकते नजर आ रहे हैं । (फाइल फोटो)

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता: तापमान में अचानक गिरावट के कारण कनकनी बढ़ गई है। सुबह में कुहासा तो दिन में धूप निकल आई। वहीं, शाम ढलने के साथ पछिया हवा के कारण ठंड बढ़ने से लोग जगह-जगह अलाव सेंकते नजर आए।

मौसम परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अनुसार, अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा तो सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस पर रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे आया। इसके सापेक्ष आद्रर्ता सुबह सात बजे 98 प्रतिशत तथा दोपहर दो बजे 74 प्रतिशत तक पहुंच गई। वहीं, 6.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चल रही है।

सुबह छाया रहेगा कोहरा

अगले तीन दिनों के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि ठंड बढ़ने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में अनुकूल मौसमीय सिस्टम के प्रभाव से ठंड बढ़ने, हवा में अधिक नमी एवं लगातार पछिया हवा चलने से उत्तर बिहार के जिलों में ठंड बढ़ने की संभावना है। सुबह में हल्के से मध्यम कुहासा छा सकता है। आसमान में हल्के बादल एवं मौसम शुष्क रहेगा।

धीमी रफ्तार से चलेगी पछिया हवा 

खासकर 31 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है। जिसके चलते न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री सेल्सियस के आसपास आने की संभावना है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट के साथ इसके 20-22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में धीमी रफ्तार से पछिया हवा चलेगी। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 55 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है।

फसल का रखें ध्यान : पूर्वानुमान की अवधि में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है जिसके कारण टमाटर, मटर एवं आलू की फसल में काम नमी के कारण बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए इन फसलों के खेतों में नमी बनाए रखें।

यह भी पढ़ें-  खेती के लिहाज से गड़बड़ रहा यह साल, धान के उत्पादन में 13 प्रतिशत तक आई कमी; किसानों को अब 2023 से उम्‍मीद

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें