Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: 'उगाही करने वाले राजस्व कर्मचारियों को जूता से पीटेंगे', RJD विधायक की खुलेआम धमकी

Bihar News आरजेडी विधायक मुन्ना यादव की दबंगई सामने आई है। उन्होंने राजस्व कर्मचारियों का नाम लेकर सरे आम धमकाया है। उन्होंने कहा कि उगाही करने वाले राजस्व कर्मचारियों को जूता से पीटेंगे। उन्होंने कहा कि रिश्वत की राशि ऊपर तक जाती है। बेईमानी अधिकारी करते हैं और बदनाम विधायक हो जाता है। उन्होंने मीनापुर प्रखंड को लेकर बात की।

By Arjun Kumar Singh Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Wed, 14 Aug 2024 02:03 PM (IST)
Hero Image
आरजेडी विधायक ने राजस्व कर्मचारियों को दी धमकी (जागरण)

संवाद सहयोगी, जागरण। Bihar Political News Hindi: राजद विधायक मुन्ना यादव ने कहा है कि उगाही करने वाले राजस्व कर्मचारियों को जूता से पीटेंगे। अटर्नियों के माध्यम से काम होता है। वसूली स्वयं करता है और बदनामी विधायक की होती है। लोग चर्चा करते हैं कि रिश्वत की राशि ऊपर तक जाती है।

धरना पर पहुंचे विधायक अचानक बिगड़ गए

प्रखंड मुख्यालय पर 15 सूत्री मांगों को लेकर राजद की ओर से धरना-प्रदर्शन के दौरान पहुंचे विधायक के बोल अचानक बिगड़ गए। उन्होंने कहा कि पहले चार राजस्व कर्मचारी थे, अब उनकी संख्या 22 हो गई। फिर भी अटर्नियों के मध्यम से काम होता है। भूमिहीनों के बीच वासगीत पर्चा बांट दिया गया, लेकिन आज भी गरीब खुले आसमान की नीचे रहने को मजबूर हैं।

मीनापुर प्रखंड को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने लड़ाई जारी रहेगी: विधायक

विधायक मुन्ना यादव ने कहा कि मीनापुर प्रखंड को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के लिए सदन तक लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि एक देश और एक नियम, किंतु बिहार के लोगों के साथ वृद्धापेंशन के नाम पर मजाक किया गया है। गुजरात में 7900, दिल्ली में सात हजार, झारखंड में चार हजार और बिहार में महज चार सौ रुपये दिए जाते हैं।

5 किलो राशन की लालच से बचना होगा: विधायक

उन्होंने कहा कि पांच किलो राशन की लालच से बचना होगा। पासी समाज के लोग भुखमरी के कगार पर हैं। शराबबंदी के नाम पर गरीबो को जेल भेजा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों के मुद्दे पर राजद पंचायत स्तर पर अभियान चलाएगा। सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उमा शंकर सहनी व संचालन पूर्व प्रमुख महावीर राम ने किया ।

सभा में पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश यादव, राष्ट्रीय सचिव संजय ठाकुर, विक्रांत यादव, सच्चिदानंद कुशवाहा, अमरेंद्र कुमार, अहमद अंसारी, शिवजी सहनी, जवाहर राम, चंदन, पूजा देवी व रामनाथ सहनी ने संबोधित किया। मौके पर संजय कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, रंजीत कुशवाहा, बसंत कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, रामू कुशवाहा, विनय कुशवाहा, मो़ अलाउद्दीन ने राजद की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें

Tejashwi Yadav: 'गुजरात को हीरे, बिहार को कीड़े क्यों', मोदी सरकार पर किस लिए भड़के तेजस्वी यादव

Bihar Politics: तेजस्वी यादव के सबसे करीबी नेता ने खोला मोर्चा, मोदी सरकार के खिलाफ कर दिया हल्लाबोल