Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

इतनी क्रूरता, पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा और बीयर की बोतल घुसा दिया, मुजफ्फरपुर की घटना

शादी के कुछ दिनों बाद पति ससुर जेठ व सास बाइक व पांच लाख रुपये दहेज की मांग की करने लगे। मांग पूरी नहीं करने पर उसके पति व जेठ उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। नाजुक अंगों को सिगरेट से जला दिया व बीयर की बोतल घुसा दिया।

By Ajit KumarEdited By: Updated: Fri, 27 Aug 2021 08:35 AM (IST)
Hero Image
पीड़िता ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर दिया घटना को अंजाम। प्रतीकात्मक फोटो

मुजफ्फरपुर, जासं। महिला के साथ अपराध हमारे समाज में कोई नई बात नहीं है, लेकिन करजा थाना के एक गांव में हुई घटना में तो सभी हदें पार कर दी गईं। दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर महिला के प्रावइेट को सिगरेट से दाग दिया। जब इससे भी दिल नहीं भरा तो बीयर की बोतल भी उसमें घुसेड़ दी। वह दर्द से कराहती रही, परंतु ससुराल के किसी भी सदस्य से उसकी मदद नहीं की। अब पीड़िता ने अपने ऊपर हो रहे जुल्म के खिलाफ अवाज उठाने का फैसला किया है। पीड़िता ने पति, ससुर व जेठ पर छोटी बहन के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने विशेष पाक्सो कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। इस परिवाद की सुनवाई के बाद विशेष पाक्सो कोर्ट के न्यायाधीश दीपक कुमार ने करजा थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

यह भी पढ़ें: तुझे याद न मेरी आई, किसी से अब क्या..., अपने 'श्रीकृष्ण' से बाढ़-बारिश से परेशान हसनपुरवासियों की शिकायत

परिवाद में यह लगाया आरोप

महिला की शादी मो.इश्तेयाक से हुई थी। एक चार साल का बेटा है। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा। बाद में पति, ससुर, जेठ व सास उससे दहेज में बाइक व पांच लाख रुपये दहेज की मांग की करने लगे। मांग पूरी नहीं करने पर उसके पति व जेठ उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। नाजुक अंगों को सिगरेट से जला दिया व बीयर की बोतल घुसा दिया। नाबालिग छोटी बहन जब बचाने आई तो पति, जेठ व ससुर ने उसके साथ छेड़खानी की। महिला के अधिवक्ता रामाशंकर सिंह ने बताया कि पहले दहेज मांगी गई। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर आरोपितों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया। विशेष कोर्ट ने परिवाद पत्र की सुनवाई के बाद करजा थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच का आदेश दिया है। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वह सन्न है। कोई अपनी पत्नी के साथ इस तरह का व्यवहार कैसे कर सकता है?  

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर