Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कोरोना के तीसरे लहर की आशंका के बीच आक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर की बढ़ी डिमांड, आपके यहां उपलब्ध है क्या?

एक बार फिर से सर्जिकल आइटम की खपत बढ़ेगी। अब तक थर्मल स्कैनर और पल्स आक्सीमीटर की किसी तरह की शार्टेज नहीं हैं। डिमांड से अधिक स्टाक अलग-अलग मेडिकल स्टोर्स में मौजूद है। वहीं मास्क सैनिटाइजर भी अब बाजार में जरूरत से कही अधिक मौजूद है।

By Ajit KumarEdited By: Updated: Mon, 03 Jan 2022 08:58 AM (IST)
Hero Image
फिर से मास्क और सैनिटाइजर भी खरीदने लगे लोग। फोटो- जागरण

समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। ओमिक्रोन को लेकर अति सतर्कता की वजह से अचानक सर्जिकल बाजार में ग्राहकाें की हलचल बढ़ गई है। थर्मल स्कैनर, मास्क, पल्स आक्सीमीटर, थर्मामीटर जैसे उपकरणों की डिमांड बढ़ने लगी है। कोरोना की दूसरी लहर में आक्सीमीटर, थर्मामीटर और थर्मल स्कैनर याद होगा। ये तीनों बाजार से गायब हो गए थे। अगर कहीं मिल भी रहा था तो मनमाने कीमत पर। लहर थमने के बाद बाजार संभला, फिर भी मांग होती रही। धीरे-धीरे मांग समाप्त हो गई थी। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच अब इनकी मांग फिर होने लगी है। कोविड काल के बाद जहां सर्जिकल आइटम की बिक्री की गति में कमी आई थी, वहीं एक बार फिर से सर्जिकल आइटम की खपत बढ़ेगी। राहत वाली बात ये है कि अब तक थर्मल स्कैनर और पल्स आक्सीमीटर की किसी तरह की शार्टेज नहीं हैं। डिमांड से अधिक स्टाक अलग-अलग मेडिकल स्टोर्स में मौजूद है। वहीं मास्क, सैनिटाइजर भी अब बाजार में जरूरत से कही अधिक मौजूद है। फिलहाल इन उपकरणों की कमी की स्थिति नहीं हैं।

डिस्पोजल द्विस्तरीय और त्रिस्तरीय मास्क की बिक्री अधिक

संक्रमण के खतरे को देखते सतर्कतावश लोग डिस्पोजल मास्क सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं। इनमें द्विस्तरीय और त्रिस्तरीय मास्क खूब लिया जा रहा है। संक्रमण में लोग इसे ज्यादा सुरक्षित मान खरीद रहे हैं। एन-95 भी रुटीन में तेजी से आ गया है।

बिगड़ती सेहत और बीमार शरीर की देती है जानकारी

पल्स आक्सीमीटर शरीर में ऑक्सीजन लेवल की जानकारी देती है। डिवाइस आपके खून में मौजूद ऑक्सीजन के स्तर को मापती है। यह हार्ट रेट की रीडिंग भी देती है। इससे यह भी पता लगता है कि फेफड़ों के लिए दी गई दवाई कितने अच्छे से काम कर रही है, या यह पता लगता है कि क्या किसी को सांस लेने के लिए मदद की आवश्यकता है। सांस से जुड़ी अलग-अलग जानकारी के लिए यह डिवाइस काम आती है। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर