Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

टीटीई पर AC कोच की सीट बेचने का आरोप, PMO और राहुल गांधी तक पहुंची शिकायत; फिर DRM ने दिया सख्त निर्देश

एक टीटीई पर ट्रेन में सीट बेचने का आरोप लगा है। घटना मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन की बताई जा रही है। यात्री ने टीटीई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामला पीएमओ से लेकर राहुल गांधी तक पहुंच गया है। इसको लेकर डीआरएम ने जांच के आदेश दिए हैं। सीट बेचने के बारे में एक्स अकाउंट पर भी ट्वीट किया गया था।

By Gopal Tiwari Edited By: Mukul Kumar Updated: Tue, 03 Sep 2024 12:32 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। गोरखपुर से संबलपुर जाने वाली 15028 मौर्य एक्सप्रेस के एसी थ्री बोगी में एक यात्री के सीट बेच देने की शिकायत मिली है। रेल यात्री के देवर ने रेल अधिकारियों को टैग करते हुए पीएमओ से लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तक शिकायत की है।

इसके बाद सोनपुर डीआरएम ने जांच का आदेश दिया है। शिकायत में कहा गया है कि बी-8 में 71,72 नंबर कंफर्म बर्थ थी। उसकी भाभी मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उक्त ट्रेन में सोमवार को चढ़ी। अपने बर्थ पर गई तो पता चला उनका बर्थ स्लीपर वाले यात्री के हाथों बेच दिया गया है। उसके बाद उसने घर पर फोन कर इसकी जानकारी दी।

अकेली यात्रा कर रही थी महिला

उसके बाद उनके देवर ने एक्स पर ट्विट कर इसकी जानकारी दी है। कहा कि भाभी मुजफ्फरपुर से रांची जा रही थी उनका टिकट कंफर्म है। टीटीई ने उनकी सीट किसी और को बेच दी है और उन्हें बर्थ नहीं दी है। यह भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। कृपया मदद करें। वह अकेली यात्रा कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि कृपया टीटीई को निर्देश दें कि वह उसे उसकी बर्थ वापस दे दे। उसने स्लीपर क्लास की एक यात्री को लाया है और उसकी सीट उसे बेच दी है। क्या आप ट्रेन के गंतव्य पर पहुंचने के बाद इस पर कार्रवाई करेंगे क्या? उन्होंने कहा कि रेल मदद केवल टीटीई की मदद कर रही है, यात्री की नहीं।

यह भी पढ़ें-

Late Trains: दिल्ली से बिहार और साउथ इंडिया जाने वाली कई ट्रेनें लेट, लिस्ट में और भी रेल गाड़ियां शामिल

टाटा नगर को 2 और वंदे भारत एक्सप्रेस की मिलेगी सौगात, रूट देखकर बिहार के लोग भी हो जाएंगे खुश

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर