Move to Jagran APP

सबके सो जाने के बाद बेटी को आई काल, कुंडी खड़की और फ‍िर सब उलट-पुलट हो गया, मुजफ्फरपुर की महिला ने पुल‍िस को एक-एक बात बताई

AMAZING LOVE STORY मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी बेटी की अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। दो युवकों को किया आरोपित। विगत शुक्रवार की रात 11 बजे के बाद घर से गायब होने की दी सूचना।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 11 Jul 2022 12:05 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jul 2022 12:05 PM (IST)
AMAZING LOVE STORY: पुलिस मोबाइल काल डिटेल्स की कर रही जांच। प्रतीकात्मक फोटो

मुजफ्फरपुर, जासं। AMAZING LOVE STORY: बच्चों को लेकर थाेड़ी सी भी लापरवाही की बहुत बड़ी कीमत उनके अभिभावकों को चुकानी पड़ती है। शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित डुमरी इलाके की एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उनकी बिटिया अक्सर फोन पर किसी के साथ बात करती थी। रात में भी। परिवार के लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसका परिणाम यह हुआ कि वह घर से किसी के साथ भाग गई। अब सभी लोग परेशान हैं। किशोरी की मां ने थाने में आवेदन देकर दो युवकों को नामजद करते हुए अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। किशोरी के साथ अप्रिय घटना होने की आशंका प्रकट की है।

अक्सर रात में किसी से करती थी बात

पुलिस काे दिए अावेदन में किशोरी की मां ने कहा है कि विगत आठ जुलाई की रात 11 बजे तक घर के सभी लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। कुछ तो सो भी चुके थे। इसी बीच मेरी बेटी के मोबाइल पर एक काल आई। जैसा अक्सर होता था। कुछ ही देर के बाद गेट खुलने की आवाज आई। उस समय किसी को भी शक नहीं हुआ। सुबह में लोगों ने देखा तो वह अपने बिस्तर में नहीं थी। तब लोगों ने रात वाली घटना को आपस में जोड़कर देखना शुरू किया। अपने स्तर से उसे खोजने की कोशिश की गई, लेकिन नहीं मिली। मामले में सकरा बेरूआडीह के राजकुमार, छोटू उर्फ आकाश समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस मोबाइल काल डिटेल्स के आधार पर लोकेशन पता लगाने की कोशिश कर रही है। कुछ जगहों पर छापेमारी भी की गई, लेकिन उनलोगों ने अपना ठिकाना बदल लिया। पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। यह कोई पहली घटना नहीं है। हाल के दिनों में इस तरह के ट्रेंड में बढ़ोतरी देखी गई है। इसकी वजह से पुलिस पर भी लगातार दबाव बना रहता है।  


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.