Move to Jagran APP

आसमान में बादल छाए रहेंगे, मतलब फिर से बारिश? देखें, मुजफ्फरपुर का मौसम पूर्वानुमान

Weather Muzaffarpur Bihar नए वर्ष में मौसम के बदलने की रफ्तार कुछ अधिक ही महसूस हो रही है। गुजरे डेढ़ माह में जिस तरह से ठंड और बारिश का क्रम चल रहा है। मौसम विभाग ने फिर से आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

By Ajit KumarEdited By: Updated: Wed, 16 Feb 2022 06:32 AM (IST)
Hero Image
Muzaffarpur Weather Today: हाल के दिनों में ठंड से थोड़ी राहत मिलती हुई दिख रही है। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, जासं। वर्ष 2022 के आरंभ होने के बाद से मौसम में बदलाव की गति तेज हो गई है। कड़ाके की ठंड और उसके बाद बारिश का एक चक्र चलता दिख रहा है। इसकी वजह से लोगों की परेशानी थोड़ी बढ़ती हुई दिख रही है। एक बार फिर से मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके बाद से लोगों के मन में सहज रूप से यह सवाल उठने लगा है कि क्या फिर से बारिश होगी? क्या फिर वही कड़ाके की सर्दी होगी? पिछले अनुभव के आधार पर इस तरह की बातें मन में आना स्वाभाविक ही है।

  • 26 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान जाने की संभावना, न्यूनतम में हो सकती है वृद्धि
  • 20 फरवरी तक सतही हवा की रफ्तार रह सकती थोड़ी ज्यादा, चलेगी पछुआ

डा.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर के मौसम विभाग व एक्यूवेदर के अनुसार आज का मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है। कहीं-कहीं छिटपुट बादल रहेगा, लेकिन इसका यह कतई मतलब नहीं है कि बारिश होगी। आज इसकी कोई आशंका नहीं है। बुधवार की सुबह में तापमान 13 डिग्री के आसपास है। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक है। आज दिन के दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। रात के समय भी मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री की वृद्धि

इस तरह से देेखा जाए तो ठंड में तेजी से कमी होने का ही पूर्वानुमान है। आज मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। बारिश की आशंका मन में नहीं रखी जाए। आप यदि घर से बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो बिना किसी चिंता के जा सकते हैं। पूर्वानुमान में कहा गया है कि उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं। मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच तो न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। जिसके चलते यह तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस आ सकते है। पूर्वानुमानित अवधि में सतही हवा की रफ्तार थोड़ी ज्यादा रह सकती है। औसतन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्यत: पछुआ हवा चलने का अनुमान है। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। मंगलवार की बात करें तो सुबह में कुहासे का असर रहा। दिन में धूप निकली, लेकिन शाम होते ही ठंड का प्रभाव दिखा।

किसानों के लिए सुझाव

  1. शुष्क मौसम को देखते हुए आलू की तैयार फसल की खोदाई करें।
  2. बीज वाली आलू की फसल की उपरी लती काट दें।
  3. समय से बोयी गई गेहूं की फसल जो गाभा की अवस्था में आ गई हो उसमें 30 किलोग्राम वजन प्रति हेक्टेयर की दर से उपरिवेशन करें।
  4. पिछात बोयी गई सरसों की फसल में लाही कीड़ों के प्रकोप का अनुकूल समय चल रहा है। इससे बचाव के लिए उचित दवा का छिड़काव करते चलें।  
लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें