Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर महिला जदयू ने बढ़ाई सक्रियता

Muzaffarpur for municipal Elections बिहार विधानसभा के बाद अब नगर निकाय व पंचायत चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए महानगर महिला जदयू अपने संगठन की मजबूती की तैयारी कर रही। पार्टी व संगठन से जुड़े उम्मीदवार का होगा समर्थन।

By Murari KumarEdited By: Updated: Tue, 08 Dec 2020 03:47 PM (IST)
Hero Image
मुजफ्फरपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर महिला जदयू ने बढ़ाई सक्रियता (फोटो- JDU Logo)

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। बिहार विधानसभा के बाद अब नगर निकाय व पंचायत चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए महानगर महिला जदयू अपने संगठन की मजबूती की तैयारी कर रही। महिला जदयू महानगर अध्यक्ष राशि खत्री ने बताया कि विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने एनडीए को अपना समर्थन दिया है। अब अगले चुनाव को लेकर हर वार्ड में बैठक की जाएगी। सभी वार्डों में पहले से संगठन काम कर रहा है। लेकिन, अब नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। निगम चुनाव में पार्टी से जुड़े उम्मीदवार का समर्थन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजीत सहनी के नेतृत्व में महिला संगठन पूरी ताकत के साथ दल के अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। पार्टी की ओर से हर कार्यक्रम में  महिलाओं की भागीदारी हो रही है। इसका असर है और महिलाओं का विश्वास जनता दल यू के प्रति इधर लगातार बढ़ा है। संगठन को गति देने के लिए कार्यक्रम तय किए गए हैं। संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। गांव-गांव में गरीब, महिलाओं, किसानों के लिए जो योजनाएं चल रही हैं उसका प्रचार प्रसार किया जाएगा। उसका शत प्रतिशत लाभ कैसे आम लोगों को मिले, यह सुनिश्चित किया जाएगा।

 उन्होंने महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे राजनीति में छोटी-छोटी बात करते हैं। जो उचित नहीं है। उनकी जो हरकत विधानसभा में दिखी इसका जनता समय पर जवाब देगी। नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उनकी बातों में वजन होनी चाहिए। अगर वे अपने आचरण व बातों में गंभीरता नहीं लाते हैं तो  उनके खिलाफ आंदोलन तेज होगा। अब बिहार के गरीब लोगों ने ठान लिया है कि बिहार में कभी भी महागठबंधन की वापसी नहीं होगी। केंद्र व बिहार की सरकार दोगुनी गति से विकास  का काम कर रही है। आगे भी यह काम जारी रहेगा। खत्री ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह सरकार के कामों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें। अपने-अपने वार्ड स्तर पर नियमित लोगों से संवाद करें। उनकी जो समस्या हो उसका मिलजुलकर निदान कराया जाए।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें