Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar: JDU MLC ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- बीजेपी के राज में गुजरात समेत पूरे देश में टूट चुके हजारों मंदिर

नालंदा के इस्लामपुर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की याद में अतिपिछड़ा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए MLC नीरज सिंह ने कहा कि भाजपाई कभी सनातनी हो ही नहीं सकते हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा धार्मिक उन्माद फैलाने वाली पार्टी है। इस दौरान एक विवादित बयान दे डाला।

By Edited By: Mohit TripathiUpdated: Sun, 01 Oct 2023 12:11 AM (IST)
Hero Image
समारोह का उद्घाटन करते नेता मंच पर विराजमान सभी नेतागण। (जागरण फोटो)

संवाद सूत्र, इस्लामपुर (नालंदा): नालंदा के इस्लामपुर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की याद में अतिपिछड़ा सम्मेलन का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक कुमार चौधरी, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधानपार्षद नीरज कुमार और विधानपार्षद रीना यादव ने संयुक्त रूप से सम्मेलन का उद्घाटन किया।

अतिपिछड़ा सम्मेलन को संबोधित करते हुए MLC नीरज सिंह ने कहा कि भाजपाई कभी सनातनी हो ही नहीं सकते हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा धार्मिक उन्माद फैलाने वाली पार्टी है। इस दौरान एक विवादित बयान दे डाला।

MLC नीरज ने दावा किया है कि आजाद हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में गुजरात में 11279, उत्तर प्रदेश में 790 और दिल्ली में 2 मंदिर सहित पूरे देश में हजारों मंदिरों को तोड़ा गया है।

भाजपा वाले सनातनी नहीं हो सकते: MLC नीरज

MLC नीरज सिंह ने कहा कि भाजपाई कभी सनातनी नहीं हो सकते हैं। एमएलसी ने पीएम मोदी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की डिग्री को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने दोनों को फर्जी डिग्री वाला करार दे दिया।

नीरज कुमार ने कहा कि हिन्दू- मुस्लिम की गिनती गिनने वाले को जाति की गिनती गिनने में क्या परेशानी है। उन्हों कहा कि नीतीश कुमार ने समाज के कमजोर तबके के लोगों को ऊपरी पायदान पर पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि बिहार में जदयू के 16 सांसद है, जिसमें 5 अतिपिछड़ा सांसद हैं। ये सांसद ही कर्पूरी ठाकुर के सपनों का बिहार बनायेंगे। इस दौरान उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को बिहार रत्न देने का मांग की।

एक तरफ जहां एमएलसी नीरज सिंह भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर हमलवार रहे वहीं, अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की।

CM नीतीश की तारीफ में मंत्री अशोक ने पढ़े कसीदे

सभा को संबोधित करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने जब से बिहार की बागडोर संभाली है, तब से वे जननायक कर्पूरी जी के रास्ते पर चलकर इसके विकास में जुटे हैं।

आज नीतीश जी ने बीते वर्ष 2007 में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा विभाग का गठन कर 40 करोड़ के बजट को 2023 में एक हजार आठ सौ करोड़ रुपया किया। जो बिहार 28 हजार करोड़ का था आज 2023 में उसका बजट दो लाख अड़सठ हजार करोड़ है।

नीतीश जी की अगुआई में बिहार...

उन्होंने कहा कि नीतीश जी की अगुआई में बिहार गुजरात और महाराष्ट्र से भी काफी आगे है। चौधरी ने आगे कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने समय में प्रदेश के सभी अवाम को एक नई दिशा देने का काम किया था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज उन्हीं के सपने को साकार करने में लगे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से आने वाले चुनाव में भाजपा के जाल में नहीं फंसने की भी सलाह दी।

यह भी पढ़ें: Bihar: अब भी प्रमोशन का इंतजार कर रहे 3280 पुलिसकर्मी, इसलिए अटकी है उच्चतर प्रभार की फाइल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर