Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nalanda News: श्रमजीवी एक्सप्रेस में अचानक चढ़ी पुलिस, फिर बाथरूम का गेट खोलते ही उड़ गए होश; सहम गए यात्री

Nalanda News दिल्ली से राजगीर आने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस के बाथरूम में एक व्यक्ति का शव मिला। शव की पहचान नवादा जिले के जंगल बिलारी गांव निवासी सुनील चौहान के रूप में हुई। जीआरपी पुलिस ने शव को बरामद कर परिजनों को सूचित किया और पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया। वह दिल्ली में रहता था और उसकी पत्नी का छह साल पहले देहांत हो गया था।

By MANOJ KUMAR Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Fri, 27 Sep 2024 03:24 PM (IST)
Hero Image
श्रमजीवी एक्सप्रेस में मिला युवक का शव (जागरण)

संवाद सहयोगी, राजगीर। दिल्ली से चलकर राजगीर आने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस के बाथरूम से बुधवार को जीआरपी पुलिस ने राजगीर स्टेशन पर एक व्यक्ति का शव बरामद किया। शव की पहचान नवादा जिला के जंगल बिलारी गांव निवासी मुसाफिर चौहान के 36 वर्षीय पुत्र सुनील चौहान के रूप में की गई है।

जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली से राजगीर आने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस के एक जनरल बोगी के बाथरूम में उक्त व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। राजगीर पहुंचने के बाद ट्रेन चेकिंग के दौरान शव को बाथरूम में पड़ा हुआ देखा गया।

उसके पॉकेट में उसका आधार कार्ड पड़ा हुआ था जिसके आधार पर उसकी पहचान हुई। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया और पोस्टमार्टम करा कर शव को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों के अनुसार युवक दिल्ली में रहता था। उसकी पत्नी का देहांत छः साल पूर्व हीं हो गया था। उसे एक 6 साल की पुत्री और 8 साल का पुत्र है। जिसके भरण पोषण के लिए वह दिल्ली में रहकर काम किया करता था।

परिजनों ने कहा कि वह कब और कैसे श्रमजीवी ट्रेन में पहुंच गया इसकी हम लोगों को कोई जानकारी नहीं है। वह कभी भी दिल्ली से राजगीर आने का चर्चा नहीं किया था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें