Move to Jagran APP

तीसरी बार PM बनने के बाद नरेंद्र मोदी का पहला बिहार दौरा, अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय का करेंगे उद्घाटन; तैयारियां तेज

PM Modi Bihar Visit केंद्र में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने के बाद पीएम मोदी पहली बार बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। वहीं उनके राजगीर और नालंदा आगमन को लेकर प्रशासन तेजी से तैयारियों में जुटा है। हेलिपैड निर्माण से लेकर सड़क बैरिकेडिंग पर काम शुरू हो चुका है। प्रशासनिक अधिकारी दिन रात प्लानिंग और तैयारी में जुटे हैं।

By MANOJ KUMAR Edited By: Prateek Jain Published: Mon, 17 Jun 2024 04:32 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jun 2024 04:32 PM (IST)
पीएम मोदी अंतरराष्‍ट्रीय नालंदा विश्‍वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे।

संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजगीर और नालंदा आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। हेलिपैड निर्माण से लेकर सड़क बैरिकेडिंग पर काम शुरू कर दिया गया है।

प्रशासनिक अधिकारी दिन रात प्लानिंग और तैयारी में जुटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय का उद्घाटन के लिए दो दिन बाद 19 जून को हवाई मार्ग से राजगीर पहुंचने वाले हैं।

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल होने के वाबजूद भी यहां एयरपोर्ट नहीं होने के कारण प्रधानमंत्री का विमान गया एयरपोर्ट पर ही लैंड करेगा और वहां से वे हेलीकॉप्टर के द्वारा राजगीर पहुंचेंगे।

अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय कैंपस में ही बनें हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर लैंड करेगा। वहीं से वे फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था के बीच वाहन से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। मुख्य कार्यक्रम विश्वविद्यालय में बने सुषमा स्वराज ऑडिटोरियम में होगा। ऑडिटोरियम की क्षमता मात्र 250 लोगों के बैठने की है।

नालंदा में भी बनाया जा रहा हेलिपैड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नालंदा स्थित प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय जाने का भी प्रोग्राम संभावित है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक तैयारी नालंदा में भी काफी तेज हो गया है।

नाव नालंदा महाविहार के समीप हेलीपैड बनाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। वही वहां से सड़क मार्ग द्वारा नरेंद्र मोदी को प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय पहुंचने की संभावना है, इसे लेकर सड़क के दोनों किनारे बैरिकेडिंग किया जाना है। जिसकी तैयारी भी यहां जोर-शोर से की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में यहां पुलिस पदाधिकारी को लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें - 

Nitish Kumar ने बिहार में ऐसा क्या किया, जिसकी पूरे देश में हो रही तारीफ; योगी सरकार भी बन गई 'फैन'!

Nitish Kumar: नीतीश कुमार को झटका या बारगेनिंग? BJP ने बड़े आराम से कर दिया 'खेला', ताकती रह गई JDU


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.