Move to Jagran APP

सामस पहुंच डीएम ने की विष्णु भगवान की पूजा, नारियल फोड़े

शेखपुरा। डीएम इनायत खान ने गुरुवार को जिले के धार्मिक पर्यटक स्थल सामस विष्णुधाम पहुंचकर वहां का जाय

By JagranEdited By: Updated: Thu, 21 Feb 2019 08:45 PM (IST)
Hero Image
सामस पहुंच डीएम ने की विष्णु भगवान की पूजा, नारियल फोड़े

शेखपुरा। डीएम इनायत खान ने गुरुवार को जिले के धार्मिक पर्यटक स्थल सामस विष्णुधाम पहुंचकर वहां का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान विष्णु की पूजा-पाठ भी की। मौके पर सामस विष्णुधाम न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद ¨सह उपस्थित थे। न्याय समिति के अध्यक्ष ने बताया कि डीएम इनायत खान ने यहां विधिवत भगवान विष्णु की पूजा की। डीएम ने निर्माणाधीन मंदिर का जायजा भी लिया। डीएम ने बताया कि सामस विष्णुधाम के विकास और सौन्दर्यीकरण की रुकी हुई प्रक्रिया को गति दी जायेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि सामस विष्णु धाम के विकास और सौदर्यीकरण का डीपीआर पटना में पर्यटन विभाग के पास लंबित पड़ा हुआ है। इसे फिर से ¨जदा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जरुरत पड़ी तो सामस विष्णुधाम के विकास के लिए फिर से नया डीपीआर तैयार किया जायेगा। इस स्थान की ख्याति को उंचा किया जायेगा। यहां बताना जरुरी है कि 1992 में यहां तालाब की खुदाई से काले पत्थर की खड़ी मुद्रा में साढ़े छह फीट उंची भगवान विष्णु की यह मूर्ति मिली थी। तब से इस स्थान को उत्तर भारत का तिरुपति के रूप में विकसित करने का प्रयास चल रहा है, मगर पैसे की कमी सबसे बड़ी बाधा खड़ी हो रही है।     

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें