Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नालंदा में दर्जन भर थानाध्यक्ष समेत 25 पदाधिकारियों का तबादला, यातायात से लेकर DIU विभाग तक में फेरबदल

बिहार के लगभग सभी जिलों में अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। नालंदा जिले में भी दर्जन भर थानाध्यक्ष समेत 25 पदाधिकारियों को हटाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर नए पदों पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जिले में हर रैंक के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

By sunil kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Fri, 09 Aug 2024 04:10 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। नालंदा में एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 25 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में दर्जनभर से अधिक थानाध्यक्ष सहित कई इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल हैं।

यह आदेश नालंदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक मिश्रा ने पटना के पुलिस महानिरीक्षक के मौखिक अनुमोदन के बाद जारी किया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर अपने नए पदों पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

इस फेरबदल में पुलिस निरीक्षक से लेकर पुलिस अवर निरीक्षक तक के रैंक के अधिकारी शामिल हैं। प्रमुख स्थानांतरणों में, पुलिस निरीक्षक मनोरंजन भारती को अंचल निरीक्षक नूरसराय से पुलिस केंद्र भेजा गया है। बिहार थानाध्यक्ष रामाशंकर सिंह को अंचल निरीक्षक हिलसा बनाया गया है।

पुलिस निरीक्षक जितेंद्र राम को अंचल निरीक्षक हिलसा से दीपनगर का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस फेरबदल में कई विशेष इकाइयों में भी बदलाव किए गए हैं। पुलिस निरीक्षक चंद्रभानु को राजगीर थाना अध्यक्ष से हटाकर अनुसंधान इकाई साइबर थाना भेजा गया है।

वहीं, पुलिस निरीक्षक अभिनव कुमार दुबे को डीआईयू शाखा से साइबर थाना स्थानांतरित किया गया है। यातायात विभाग में भी फेरबदल हुआ है, पुलिस निरीक्षक रमन कुमार को यातायात थाना अध्यक्ष से राजगीर थाना अध्यक्ष बनाया गया है।

उनकी जगह पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार राहुल को साइबर थाना से यातायात थाना अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

वर्तमान पदस्थापना से कहां गए पदाधिकारी

मनोरंजन भारती अंचल निरीक्षक नूरसराय से पुलिस केंद्र, बिहार थाना अध्यक्ष रामाशंकर सिंह अंचल निरीक्षक हिलसा, पुलिस निरीक्षक जितेंद्र राम अंचल निरीक्षक हिलसा से दीपनगर थाना अध्यक्ष, सम्राट दीपक अंचल निरीक्षक इस्लामपुर से बिहार थानाध्यक्ष बनाए गए हैं।

मुकेश कुमार तिवारी परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र नालंदा से अंचल निरीक्षक इस्लामपुर, चंद्रभानु राजगीर थानाध्यक्ष से अनुसंधान इकाई साइबर थाना, अभिनव कुमार दुबे, डीआईयू शाखा से अनुसंधान इकाई साइबर थाना, साकेंद्र कुमार बिंद साइबर थाना नालंदा से गिरियक थानाध्यक्ष बनाए गए हैं।

लालमणि दुबे साइबर थाना नालंदा से अस्थावां थाना अध्यक्ष, अनिल कुमार पांडे साइबर थाना नालंदा से अंचल निरीक्षक नूरसराय, रमन कुमार यातायात थाना से राजगीर थानाअध्यक्ष भेजे गए।

इसके अलावा सुशील कुमार राहुल साइबर थाना से यातायात थाना अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार बिहार थाना से थाना अध्यक्ष एससी एसटी बनाए गए, राजीव रंजन कुमार गिरियक थानाध्यक्ष से बेन थाना अध्यक्ष, सुषमा कुमारी थाना अध्यक्ष औंगारी थाना से थाना अध्यक्ष कल्याण बिगहा बनाई गईं हैं।

इन अधिकारियों का यहां हुआ ट्रांसफर

नारद मुनि सिंह थाना अध्यक्ष दीपनगर से थाना अध्यक्ष पावापुरी, शैलेश कुमार झा थाना अध्यक्ष नगरनौसा थाना से थाना अध्यक्ष भागन बीघा, मिथिलेश कुमार पंडित थाना अध्यक्ष चेरो से बिहार थाना अनुसंधान इकाई, पंकज कुमार पवन थानाध्यक्ष भागन बीघा थाना से थाना अध्यक्ष नगरनौसा भेजे गए हैं।

विकास कुमार थानाध्यक्ष कल्याण बिगहा थाना से अनुसंधान इकाई साइबर थाना, शशि कुमार थानाध्यक्ष अस्थावां थाना से अनुसंधान इकाई साइबर, विकेश कुमार थानाध्यक्ष बेन थाना से थाना अध्यक्ष चेरो थाना, रवि कुमार गुप्ता थाना अध्यक्ष पावापुरी थाना से अनुसंधान इकाई बिहार थाना, रविंद्र कुमार ततमा थाना अध्यक्ष एससी/एसटी से थाना अध्यक्ष औंगारी भेजे गए।

यह भी पढ़ें-

अब शिक्षा विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस, 38 कर्मियों को किया गया इधर से उधर

बिहार में चली तबादला एक्सप्रेस, अंचल अमीन-राजस्व कर्मचारी का हुआ ट्रांसफर; पढ़ें डिटेल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर