Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नालंदा में लोकायन नदी का पश्चिमी तटबंध टूटा, दर्जनभर गांवों में आई बाढ़; लोगों को राहत शिविरों में भेजा जा रहा

Nalanda Flood लोकायन नदी के उद्गम स्थल क्षेत्र झारखंड में भारी बारिश के बाद शनिवार रात तकरीबन 3 बजे तेज पानी आया है। नदी में पानी आने के कारण हिलसा और एकंगरसराय ब्‍लॉक एरिया में नदी के तटबंध में कई जगहों पर बड़ी दरारें पड़ गई हैं। जिससे नदी का पानी नदी के पश्चिमी इलाके में फैल रहा है और आधा दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ आ गई।

By Jagran News Edited By: Prateek Jain Updated: Sun, 04 Aug 2024 11:58 AM (IST)
Hero Image
नदी का टूटा हुआ तटबंध और गांव में घुसा पानी।

जागरण संवाददााता, बिहारशरीफ। नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल के पश्चिमी क्षेत्र से गुजरने वाली लोकायन नदी के उद्गम स्थल क्षेत्र झारखंड में हुई भारी वर्षा के बाद शनिवार की रात तकरीबन 3 बजे पानी आया है।

नदी में पानी आने के कारण  हिलसा व एकंगरसराय प्रखंड क्षेत्र में नदी के तटबंध में कई जगहों पर बड़ा दरार पड़ गया है। जिससे नदी का पानी नदी के पश्चिमी क्षेत्र मैं फैल रहा है।

उत्तर पश्चिम लोकायन नदी के तटबंध में 30 फीट कटाव 

आधा दर्जन से अधिक गांव में बाढ़ का पानी फैल गया। नदी में तेज बहाव के कारण हिलसा प्रखंड के धुरी बिगहा के उत्तर पश्चिम लोकायन नदी के तटबंध में तकरीबन 30 फीट का कटाव हो गया। कटाव के कारण धुरी बिगहा, मुरलीगढ़, फुलवरिया, सोहरापुर, कुसेता, छियासठ बिगहा गांव एवं खेतों में पानी भर गया है।

वहीं, घाना बीघा गांव के पूर्व तटबंध टूटने के कारण बेलदारी बिगहा, घाना बीघा के गांव एवं खेत जलमग्न हो गया है। अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुमार अधिकारियों के साथ कैंप कर रहे हैं।

लोगों को घर से निकाला जा रहा

अनुमंडल पदाधिकारी के अनुसार दो स्थानों पर पानी के तेज बहाव के कारण तटबंध को नुकसान पहुंचा है। लोगों को घरों से बाहर निकाला जा रहा है और राहत शिविरों में भेजा जा रहा है।

बाढ़ प्रभाववित लोगों के बीच चूड़ा और गुड़ का वितरण किया जा रहा है। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर भी क्षतिग्रस्त हुए  तटबंध का निरीक्षण किए हैं। ग्रामीणों के अनुसार 2016 के बाद नदी में इतना पानी आया है।

यह भी पढ़ें - 

Bihar Monsoon: बिहार में मानसून फिर सक्रिय हुआ, पटना सहित प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार बढ़े

Himachal Disaster: एक पल में मातम में बदली खुशी, परिजन कर रहे थे विवाह की तैयारी, बाढ़ में बहे अजय, खुद पसंद की थी लड़की

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर