Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नालंदा के रहुई के मंदिलपुर से महिला का अपहरण कर हत्या, सिलाव से शव बरामद

बिहारशरीफ। रहुई थाना क्षेत्र के मंदिलपुर गांव की वृद्ध महिला का बदमाशों ने अपहरण कर उसकी हत्या कर शव को सिलाव थाना के नरहर पुल के नीचे फेंक दिया। घटना के संबंध में मरने वाली महिला का भाई ने बताया कि महिला लालती देवी 24 अप्रैल को अपने घर मंदिलपुर से दवा लेने के लिए बिहारशरीफ के लिए निकली थी जिसके बाद वह अपने घर नहीं लौटी।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 29 Apr 2022 11:17 PM (IST)
Hero Image
नालंदा के रहुई के मंदिलपुर से महिला का अपहरण कर हत्या, सिलाव से शव बरामद

बिहारशरीफ। रहुई थाना क्षेत्र के मंदिलपुर गांव की वृद्ध महिला का बदमाशों ने अपहरण कर उसकी हत्या कर शव को सिलाव थाना के नरहर पुल के नीचे फेंक दिया। घटना के संबंध में मरने वाली महिला का भाई ने बताया कि महिला लालती देवी 24 अप्रैल को अपने घर मंदिलपुर से दवा लेने के लिए बिहारशरीफ के लिए निकली थी, जिसके बाद वह अपने घर नहीं लौटी। स्वजन के मुताबिक लालती देवी का अपना कोई संतान नहीं था। जिसके कारण गांव के ही जगदीश यादव, सुनील यादव, जितन यादव, झौरंगी यादव इन सभी लोगों की नजर उनकी संपत्ति पर थी। इन लोगों के द्वारा पूर्व में भी महिला का पीछा किया गया था। स्वजन ने रहुई थाना की पुलिस पर कार्य में कोताही बरतने का आरोप लगाया है। स्वजन के मुताबिक महिला के अपहरण होने की सूचना रहुई थाना को दी गई थी लेकिन पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर नहीं हुई। घटना के संबंध में सिलाव थाना पुलिस ने बताया कि महिला का अज्ञात शव सिलाव थाना क्षेत्र के नरहरपुल के पास पुलिस ने बरामद किया था। 72 घंटे तक महिला का शिनाख्त नहीं होने के कारण महिला के शव को दफन कर दिया गया था। जैसे ही इस घटना की जानकारी लालती देवी के स्वजन को लगी तो रहुई थाना पहुंचकर शव को लेने के लिए गुहार लगाने लगे। सिलाव थाना पुलिस के मुताबिक महिला की मौत सड़क हादसे में हुई है। वहीं, स्वजन गांव के ही चार लोगों के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए हत्या की बात की रहे हैं। थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें