Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अकबरपुर में आहर में डूबने से किशोरी की मौत

नवादा। प्रखंड के माखर पंचायत की रामगंज गांव में बुधवार की शाम आहर में डूबने से किशोरी

By JagranEdited By: Updated: Fri, 10 Jul 2020 12:54 AM (IST)
Hero Image
अकबरपुर में आहर में डूबने से किशोरी की मौत

नवादा। प्रखंड के माखर पंचायत की रामगंज गांव में बुधवार की शाम आहर में डूबने से किशोरी की मौत हो गई। मृतका गोविद प्रसाद की 10 वर्षीया पुत्री अंजली कुमारी थी। मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

बताया जाता है कि अंजली रोज की भांति भैंस को चराने के लिए गांव से पश्चिम आहर के किनारे गई हुई थी। भैंस अचानक आहर में कूद गई। भैंस के साथ अंजली भी आहर में जा गिरी। भैंस आहर के दूसरे किनारे से निकलकर घर चली आई, लेकिन अंजली आहर के गहरे पानी में डूब गई। अंधेरा होने तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो स्वजनों की बेचैनी बढ़ी और उसकी खोज में निकल पड़े। रातभर बच्ची की खोजबीन की जाती रही, लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चला। सुबह छह बजे शौच के लिए गए ग्रामीणों की नजर पानी में तैरता हुआ शव पर गया। खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली। सूचना ग्रामीणों द्वारा उसके माता-पिता और पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा अन्य पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। आहर से शव को निकलवाकर अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सरकारी प्रवधान के अनुसार आपदा राहत कोष से पीड़ित स्वजनों को चार लाख रुपये देने का प्रवधान है। इधर, घटना के बाद घर-परिवर में कोहराम मचा हुआ है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण महिला-पुरूष शोक संतप्त स्वजनों को ढांढ़स बंधा रहे हैं। मौके पर पहुचे पूर्व पंचायत समिति सदस्य नंन्हू मियां उर्फ कासिम ने पीड़ित माता-पिता को ढांढ़स बंधाते हुए इस संकट की घड़ी में धैर्य रखने की सलाह दी। मृतका कक्षा तीन की छात्रा थी।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर