Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News : नवादा में वारिसलीगंज रेलवे रैक प्वाइंट पर वर्चस्व को लेकर 2 गुटों में गोलीबारी, 27 लोग गिरफ्तार; 82 नामजद

बिहार के नवादा में वारिसलीगंज रेलवे रैक प्वॉइन्ट पर वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार शाम हुई इस घटना में पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाकर दोनों गुटों के 27 लोंगो को गिरफ्तार किया है। वहीं गोलीबारी की घटना में जख्मी तीन युवकों को इलाज के लिए वारिसलीगंज अस्पताल भेजा गया है।

By Ashok Kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sat, 13 Jan 2024 05:55 PM (IST)
Hero Image
प्रेसवार्ता के दौरान थाना में एसडीपीओ पकरीबरावां व थानाध्यक्ष। (जागरण फोटो)

संवाद सूत्र, वारिसलीगंज(नवादा)। बिहार के नवादा में वारिसलीगंज रेलवे रैक प्वॉइन्ट पर वर्चस्व को लेकर नगर परिषद के बलबापर गांव के दो गुटों में हुई गोलीबारी और झड़प मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार शाम हुई इस घटना में पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाकर दोनों गुटों के 27 लोंगो को गिरफ्तार किया है। वहीं, गोलीबारी की घटना में जख्मी तीन युवकों को इलाज के लिए वारिसलीगंज अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सक द्वारा तीनों जख्मी को खतरा से बाहर बताया गया है।

इस बाबत पुलिस ने प्राथमिकी की है। जिसके बाद 27 की गिरफ्तारी सहित कुल 82 लोगों को नामजद तथा दो सौ अज्ञात को आरोपित किया गया है। शनिवार को पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी तथा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर आशीष कुमार मिश्रा ने प्रेसवार्ता कर घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक ने घटना के संबंध मे क्या कहा ? 

पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि शुक्रवार की दोपहर रेलवे रैक प्वाइंट पर रंगदारी एवं वर्चस्व को लेकर नप के वार्ड संख्या 21 बलबापर गांव के ही दो गुटों के बीच मारपीट की घटना घटी थी, जिसके बाद शाम सात बजे दोबारा दोनों गुटों के बीच ईंट पत्थर एवं गोलीबारी की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची। जब गांव पहुंची तब दोनों ओर से ईंट पत्थर चल रहा था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: 'अच्छा भला आदमी को कैसा बना दिया है सब', जीतन राम मांझी को आई नीतीश कुमार पर दया, कहा- बहुत दुख हुआ

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बदमाशों को धर पकड़ अभियान चलाया गया। मौके से 27 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि दो स्कॉर्पियो भी जब्त की गई। घटना स्थल से 13 कारतूस खोखा बरामद किया गया, जो इस बात को पुष्ट करती है कि तनाव के बीच गोलीबारी हुई।

पुलिस ने प्राथमिकी अंकित कर सभी गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया। वहीं पुलिस गिरफ्त से बाहर रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने को ले पुलिस सघन अभियान चला रही है।

रंगदारी विवाद ने लिया हिंसक झड़प का रूप

रेलवे रैक प्वाइंट पर कार्यरत मजदूर मेट बलबापर ग्रामीण मिथिलेश राउत को शुक्रवार की दोपहर रंगदारी की मांग करते हुए मारपीट की घटना से उत्पन्न तनाव के बाद शाम सात बजे गोलीबारी व पथराव से माहौल काफी तनावग्रस्त हो गया।

दोनों गुट से तीन युवक जख्मी हो गए। पुलिस द्वारा तीनों घायलों को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया गया। गोलीबारी के बाद दोनों ओर से ईंट पत्थर भी चली। इस दौरान वारिसलीगंज थाना के सब इंस्पेक्टर निर्मल कुमार सिंह भी आंशिक रूप से चोटिल हो गए।

यह भी पढ़ें: Bihar Crime News: गोपालगंज में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा व चौकीदार घायल; पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में सभी वारिसलीगंज नगर के वार्ड संख्या 21 के रहने वाले हैं। विजय राउत का पुत्र चंदन कुमार, धर्मेंद्र राउत का पुत्र साजन कुमार, वाल्मीकि राउत का पुत्र राजा कुमार, संजय राउत का पुत्र आकाश कुमार, स्व. बांके राउत का पुत्र वाल्मीकि राउत, कपिल राउत का पुत्र चंद्रदीप राउत, प्रकाश कुमार राउत का पुत्र आकाश कुमार, संजय राउत का पुत्र बिट्टू कुमार, बिरजी राउत का पुत्र धर्मेंद्र राउत, कपिल देव राउत का पुत्र सत्येंद्र राउत, विरजी राउत का पुत्र संजय राउत, पप्पू यादव का पुत्र वाल्मीकि यादव, जगदीश यादव का पुत्र संजय यादव, जागो यादव का पुत्र कृष्ण यादव, दिनेश यादव का पुत्र नीतीश कुमार, किशोर यादव का पुत्र फेकू यादव, स्व कपिल देव यादव का पुत्र अंकित कुमार, शिव कुमार यादव का पुत्र कुणाल कुमार, ललन यादव का पुत्र सीताराम यादव, स्व रामोतार यादव का पुत्र बाबूलाल यादव, स्व सागर यादव का पुत्र विकास कुमार, विजय यादव का पुत्र नौलेश कुमार, बाबूलाल यादव का पुत्र मंटू कुमार, दीपक कुमार तथा चंदन कुमार का नाम शामिल है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर