Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nawada Congress Rally: पांच नवंबर को नवादा के आईटीआई मैदान में कांग्रेस की एतिहासिक रैली, बड़े नेता होंगे शामिल

वीआईपी कालनी में पार्टी के जिला कार्यालय के पास एक होटल में प्रेस वार्ता करते हुए पटना से आए निर्मल वर्मा जहानबाद के मो. कामरान मृणाल अनामय पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह ने सभी प्रखंड अध्यक्षों पदाधिकारियों से इस रैली को सफल बनाने में पूरी ताकत झोंकने को कहा।

By vinay kumar pandeyEdited By: Sanjeev KumarUpdated: Thu, 02 Nov 2023 03:38 PM (IST)
Hero Image
नवादा में 5 नवंबर को कांग्रेस की ऐतिहासिक रैली (जागरण फोटो)

जागरण संवाददाता, नवादा। कांग्रेस की ओर से पांच नवंबर को जिला में होने वाली जन चेतना महासम्मेलन परिवर्तन सह संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए पटना से पर्यवेक्षकों की टीम ने बुधवार को नवादा पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

वीआईपी कालनी में पार्टी के जिला कार्यालय के पास एक होटल में प्रेस वार्ता करते हुए पटना से आए निर्मल वर्मा, जहानबाद के मो. कामरान, मृणाल अनामय, पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह ने सभी प्रखंड अध्यक्षों, पदाधिकारियों से इस रैली को सफल बनाने में पूरी ताकत झोंकने को कहा।

कई दिग्गज कांग्रेस नेता रैली में होंगे शामिल

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आईटीआई मैदान, नवादा में दोपहर 12 बजे से रैली होगी। यह जिले की एतिहासिक रैली होगी। करीब 20 हजार कांग्रेसी पूरे जिले से जुटेंगे। इस रैली में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, शकील अहमद खां, तारीक अनवर समेत कई सीनियर कांग्रेसी उस दिन मंच से जिले के कांग्रेसियों को संबोधित करेंगे। इसे लेकर अभी से तमाम कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि पर्यवेक्षकों की टीम ने आईटीआई मैदान पहुंचकर वहां बन रहे पंडाल, मैदान का जायजा लिया। निर्मल वर्मा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता मौजूदा सरकार से उब गई है। परिवर्तन चाहती है।

कांग्रेस के युवा नेता विकास कुमार ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का इस रैली में भव्य स्वागत होगा। इसे लेकर हर वर्ग के लोगों में उत्साह है। युवा कांग्रेसियों में अपार उत्साह है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें