Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nawada: पकरीबरांवां में ऑपरेशन बाद करतारा की महिला की मौत, नवादा जमुई स्टेट हाईवे किया जाम

पकरीबरावां में ऑपरेशन के बाद करतारा की महिला क्रांति देवी की मौत से आक्रोशित परिजनों ने नवादा जमुई स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। मोहन बीघा स्थित खेलने के पास बांस एवं अन्य सामानों से सड़क मार्ग अवरुद्ध कर दिया। जाम की सूचना पर स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गई है।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Updated: Sat, 22 Oct 2022 09:47 AM (IST)
Hero Image
बांस लगाकर जाम की गई सड़क और जुटे लोग
संवाद सूत्र, पकरीबरावां नवादा। पकरीबरावां थाना क्षेत्र के मोहनबीगहा स्थित एक निजी अस्पताल में बड़े आपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद स्वजनों द्वारा हल्ला हंगामा के साथ अस्पताल में तोड़-फोड़ किया गया। महिला की पहचान पकरीबरावां थाना क्षेत्र के ही कचना गांव निवासी प्रभास यादव के 35 वर्षीय पत्नी क्रांति देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि प्रसव पीड़ा के बाद महिला को शुक्रवार की संध्या सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पकरीबरावां लागया गया था। सीएचसी द्वारा महिला मरीज को नवादा सदर रेफर कर दिया गया था परंतु आशा कार्यकर्ता ममता देवी ने स्वजन को बहला-फुसलाकर महिला को मोहनबीगहा अपने ही नीजी अस्पताल में भर्ती कर लिया। वहीं नीजी अस्पताल को आशा कार्यकर्ता ममता देवी अपने बेटी सीमा कुमारी एवं पति संजय पाल द्वारा संचालित करती है।
अप्रशिक्षित मां-बेटी ने फाड़ दिया महिला का पेट
आशा कार्यकर्ता ममता देवी एक अन्य नर्स के साथ उक्त महिला का बड़ा आपरेशन कर डाली। आपरेशन के बाद नवजात तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, परंतु महिला की हालत बिगड़ने लगी। शनिवार की सुबह इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। स्वजनों द्वारा आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रसूता की मौत के बाद स्वजन एवं ग्रामीण अस्पताल पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस बीच मौका देखकर आशा कार्यकर्ता एवं उसकी नर्स बेटी अस्पताल छोड़ फरार हो गई।
महिला के मौत के बाद लोगों ने किया सड़क जाम
पकरीबरावां में आपरेशन के उपरांत करतारा की महिला क्रांति देवी की मौत के बाद आक्रोशित स्वजनों एवं ग्रामीणों ने नवादा-जमुई पथ को जाम कर दिया। मोहनबीघा स्थित अस्पताल के पास बांस एवं अन्य सामानों से सड़क मार्ग अवरुद्ध कर दिया। इससे नवादा-जमुई स्टेट हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। वहीं जाम से स्कूली बच्चों एवं बुजुर्गों को काफी परेशानी का समाना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आई। पकरीबरावां थानाध्यक्ष शिशुपाल दल-बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे। स्वजनों एवं ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया, परंतु वे मुआवजा एवं अस्पातल संचालक पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सूचना के उपरांत अंचलाधिकारी नरेंद्र कुमार ने भी मौके पर पहुंचे और लोगों समझाने का प्रयास किया।
महिला की मौत का सौदा, चार लाख में समझौता
ये घटना पहली नहीं हैं जहां प्रसव के दौरान महिला की मौत के बाद निजी संचालक के दलाल लग जाते हैं और मामला को रफादफा करने में जुट जाते हैं ऐसे में प्रशासन मूक बने रहते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला की मौत का सौदा हो गया है।मामले को रफा-दफा कर दी गई जिसके बदले में स्वजन को चार लाख एवं दलालों को भी मोटी रकम दी गई है। जिसके बाद जाम को हटा दिया गया। वहीं करीब ढाई घंटे बाद नवादा-जमुई स्टेट हाईवे पर आवागमन बहाल हुआ। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मृतक के परिजन को परिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपए प्रदान किया। 
स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मौत की सूचना पर स्वजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। उनका रो-रोकर हाल बुरा है। स्वजनों ने बताया कि महिला को प्रसव के लिए आशा कार्यकर्ता एवं उसके बेटी द्वारा बड़ा आपरेशन किया गया था जिससे महिला की मौत हो गई। मृतिका के पति प्रभास यादव की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। अन्य स्वजन के साथ ग्रामीण भी गमगीन थे। हर कोई उस मनहूस घड़ी को कोस रहा था। क्रांति देवी को चार पुत्री है, ज्योति (10), मुस्कान (05), सोनम (06) सहित एक दो दिन का नवजात बच्ची एवं पुत्र हिमांशु (08) है। सभी बच्चे की मां की साय उठ गया।
क्या कहती है पुलिस
पकरीबरावां थानाध्यक्ष शिशुपाल ने बताया कि महिला की मौत के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा सड़क जाम कर आवागमन अवरूद्ध कर दिया था जिसे पुन: बहला कर दिया गया। वहीं अस्पताल में फिलहाल ताला जड़ दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें