अपर सचिव और संयुक्त सचिव स्तर के बिहार प्रशासनिक सेवा के 22 अफसरों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
Bihar Officer Transfer News बिहार प्रशासनिक सेवा के 22 अपर सचिव व संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेवारी दी गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार काे इसकी नोटिफिकेशन जारी की है। प्रभात कुमार झा को बंदाेबस्त पदाधिकारी अरवल अपर समाहर्ता लाेक शिकायत नालंदा राजीन रंजन को बंदोबस्त पदाधिकारी पटना जिला भू अर्जन पदाधिकारी कैमूर बनाया गया है।
राज्य ब्यूरो, पटना। अपर सचिव व संयुक्त सचिव स्तर के बिहार प्रशासनिक सेवा के 22 अधिकारियों को नयी जिम्मेवारी सौंपी गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार काे इस आशय की अधिसूचना जारी की।
अपर समाहर्ता लोक शिकायत, लखीसराय, प्रमोद कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण, अपर समाहर्ता लोक शिकायत, सिवान, सुजीत कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी, सिवान, अपर समाहर्ता, लोक शिकायत, सुपौल, विनय कुमार साह को बंदोबस्त पदाधिकारी, सुपौल, अपर समाहर्ता लोक शिकायत, अरवल, सुधांशु शेखर को बंदोबस्त पदाधिकाारी अररिया, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अरवल प्रभात कुमार झा को बंदाेबस्त पदाधिकारी, अरवल बनाया गया है।
संजय कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी सारण का जिम्मा
अपर समाहर्ता, लाेक शिकायत, नालंदा, राजीन रंजन को बंदोबस्त पदाधिकारी, पटना, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, कैमूर, मो. उमैर को बंदोबस्त पदाधिकारी, कैमूर, अपर समाहर्ता, लोक शिकायत, रोहतास, संजय कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी, सारण, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सीतामढ़ी, अजय कुमार काे बंदोबस्त पदाधिकारी, गोपालगंज, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, वैशाली मनोज कुमार काे बंदोबस्त पदाधिकारी दरभंगा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला भू अर्जन पदाधिकारी, बेगूसराय, विजय कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी समस्तीपुर, अपर समाहर्ता, लाेक शिकायत, शिवहर, मनोज कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी, मधुबनी, जिला परिवबन पदाधिकारी, औरंगाबाद, शैलेश कुमार दास को बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है।
औरंगाबाद, अपर समाहर्ता, लोक शिकायत, कटिहार फिरोज अख्तर को बंदोबस्त पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर, वरीय उप समाहर्ता, पश्चिम चंपारण, विपिन कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी, वैशाली, जिला परिवहन पदाधिकारी, सिवान, कुमार विवेकानंद को बंंदोबस्त पदाधिकारी पूर्वी चंपारण, अपर समाहर्ता, लोक शिकायत, शेखपुरा, अजय कुमार सिंह को बंदोबस्त पदाधिकारी, भागलपुर, वरीय उप समाहर्ता, पश्चि्म चंपारण कमल कांत को भूमि सुधार उप समाहर्ता मोहनिया तथा भूमि सुधार उप समाहर्ता, मोहनिया, आयुष अनंत को वरीय उप समाहर्ता, पश्चिम चंपारण बनाया गया है।
यह भी पढ़ें -