Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 29 अफसर इधर से उधर, नोटिफिकेशन जारी; देखें पूरी लिस्ट

Bihar Transfer Posting नीतीश सरकार ने प्रशानिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 29 अधिकारियों का तबादले कर दिया है। विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। कुमारी सीमा को बिहार स्वास्थ्य सेवाएं एवं आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड में मुख्य.महाप्रबंधक बनाया गया है। पूरी सूची के लिए लेख पढ़ें।

By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Mohit Tripathi Updated: Fri, 27 Sep 2024 09:11 PM (IST)
Hero Image
बिहार प्रशासनिक सेवा के 29 अफसरों का तबादला। (सांकेतिक फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार प्रशासनिक सेवा के 29 अफसरों को नयी जिम्मेवारी सौंपी गयी है। जहानाबाद व आरा सदर अनुमंडल में नए एसडीओ की तैनाती की गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की है।

समाज कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में तैनात कुमारी सीमा को बिहार स्वास्थ्य सेवाएं एवं आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड में मुख्य.महाप्रबंधक (प्रोक्योरमेंट) बनाया गया है।

बिहार स्वास्थ्य सेवाएं एवं आधारभूत संरचना विकास निगम के मुख्य महाप्रबंधक (आपूर्ति) नजर हुसैन को संयुक्त सचिव पंचायती राज विभाग, बिहार स्वास्थ्य सेवाएं एवं आधारभूत संरचना विकास निगम के मुख्य महाप्रबंधक (प्रोक्योरमेंट) रवींद्र कुमार को संयुक्त सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

पढ़ें पूरी लिस्ट

मुजफ्फरपुर के नगर दंडाधिकारी रवि शंकर शर्मा को अपर समाहर्ता विभागीय जांच गया, नगर विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव राहुल बर्मन को भू संपदा पदाधिकारी बिहार राज्य आवास बोर्ड, अपर समाहर्ता सारण शंभू शरण पांडेय को उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण बनाया गया है।

जिला भू अर्जन पदाधिकारी पूर्णिया मुकेश कुमार को अपर समाहर्ता सारण, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) गया शशि शेखर को उप नगर आयुक्त पटना नगर निगम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी वैशाली हरेंद्र राम को महाप्रबंधक बिहार स्वास्थ्य सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम बनाया गया है।

आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी शैलेश चंद्र दिवाकर को प्रशासी पदाधिकारी बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति, संयुक्त आयुक्त विभागीय जांच मगध प्रमंडल वृंदा लाल को सेवा स्वास्थ्य विभाग, रवींद्र कुमार दिवाकर वरीय उप समाहर्ता गया को अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम पटना, बिहार तकनीकी सेवा आयोग में विशेष कार्य अधिकारी मेधानी को अपर समाहर्ता शिवहर बनाया गया है।

इसके अलावा, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, गया, कुमार पंकज को अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) गया, वरीय उप समाहर्ता, नालंदा रवींद्र कुमार को जिला भू अर्जन पदाधिकारी पूर्णिया, वरीय उप समाहर्ता समस्ंतीपुर, पवन कुमार मंडल को जिला भू अर्जन पदाधिकारी कैमूर, वैशाली के वरीय उप समाहर्ता, अमन कुमार सुमन को जिला भू अर्जुन पदाधिकारी, मधेपुरा बनाया गया है।

कैमूर के वरीय उप समाहर्ता डॉ. संजीव कुमार सज्जन को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, मधुबनी, वरीय उप समाहर्ता गया, धीरज कुमार सिन्हा को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, नवादा, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बाढ़, गोविंद कुमार को जिला भू अर्जन पदाधि्कारी, वैशाली, वरीय उप समहर्ता मुजफ्फरपुर विनीत कुमार को जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर बनाया गया है।

अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर , पश्चिम साकेत सुमन सौरभ को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, नालंदा, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बिहार शरीफ, रणजीत कुमार को जिला भू अर्जन पदाधि्कारी, बेगूसराय, वरीय उप समाहर्ता, किशनगंज, अजमल खुर्शीद को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, कटिहार बनाया गया है।

वरीय उप समाहर्ता, नवादा, शशांक राज को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जहानाबाद, वरीय उप समाहर्ता, पटना सतीश रंजन को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सुपौल, अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद, विकास कुमार को वरीय उप समाहर्ता, पटना, वरीय उप समाहर्ता, पूर्वी चंपारण, रश्मि सिन्हा को अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर तथा वरीय उप समाहर्ता, सारण राजीव रंजन सिन्हा को अनुंडलाधिकारी जहानाबाद बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: Bihar News: पटना सहित 13 जिलों में 24 घंटे के अंदर Flash Flood की चेतावनी, अधिकारियों को अलर्ट पर रहने का निर्देश

Bihar Smart Meter: 'बिजली कंपनियों की तानाशाही बर्दाश्त नहीं', अखिलेश ने नीतीश सरकार को दी वार्निंग; अल्टीमेटम भी दिया

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें