Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Promotion News: 31 राजस्व कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले, नीतीश सरकार ने दुर्गा पूजा के बीच दे दी खुशखबरी

Bihar News In Hindi बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 31 राजस्व कर्मचारियों को राजस्व अधिकारी के पद पर प्रमोशन मिला है। सामान्य प्रशासन विभाग की स्वीकृति के बाद यह अधिसूचना जारी की गई है। ये अधिकारी अंचलाधिकारी और समकक्ष पदों पर तैनात होंगे। बिहार राजस्व सेवा के 25 प्रतिशत पद राजस्व कर्मचारियों की प्रोन्नति से भरे जाते हैं।

By Arun Ashesh Edited By: Mukul Kumar Updated: Thu, 03 Oct 2024 07:14 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

राज्य ब्यूरो, पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में कार्यरत 31 राजस्व कर्मचारियों को राजस्व अधिकारी के पद पर औपबंधिक प्रोन्न्ति दे दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की स्वीकृति के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई।

नव प्रोन्न्त राजस्व अधिकारियों के नाम हैं-विकास कुमार, अरुण कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, बिहारी सिंह, अशोक कुमार झा, सुरेंद्र कुमार, सुजीत कुमार, रामसागर पासवान, अखिलेश्वर राम, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, नवीन कुमार, श्याम नारायण मंडल, अनिल कुजूर। 

इसके अलावा, धर्मवीर कुमार रंजन, धनंजय कुमार सिंह, सुभाष चंद्र मिश्र, वेदप्रकाश, दिनेश कुमार शर्मा, शिवशंकर राय, मनीष कुमार शुक्ला, रत्नेश्वर दास, ऋृषि कुमार राकेश, संतोष कुमार, अजमेरी अंसारी, सुनील उरांव, नरेंद्र नाथ आनंद, आशीष कुमार कर्ण, राजीव रंजन चौधरी, अरुण कुमार, सैयद बादशाह एवं गोपाल गिरधारी को प्रमोशन मिला है।

2011 में गठित बिहार राजस्व सेवा के 25 प्रतिशत पद राजस्व कर्मचारियों की प्रोन्नति से भरने का प्रविधान है। ये राजस्व अधिकारी, अंचलाधिकारी और उसके समकक्ष पदों पर तैनात होते हैं।

227 पुलिस कर्मियों को अलग-अलग जगह पर किया गया प्रतिनियुक्त

अरवल में एसपी राजेंद्र कुमार भील के निर्देश पर 227 पुलिस कर्मियों का अलग-अलग थाने में प्रतिनियुक्त किया गया। एसपी ने बताया कि 227 पुलिस कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

कलेर, करपी कुर्था,मेहंदिया परासी, महिला थाना नगर थाना, कोर्ट परिसर अंचल गार्ड पैंथर किंजर थाना,ट्रेजरी, पुलिस लाइन ,प्रहार टीम , डीएसपी आवास शामिल है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें