Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नर्तकियों का डांस देख सारण में मुखिया पति छलका रहे थे जाम, उधर जहरीली शराब ले रही थी जान

सारण में एक ओर जहरीली शराब से लोगों की मौत हो रही है तो दूसरी ओर मुखिया के पति शराब का आनंद उठा रहे थे। पुलिस ने मुखिया पति और आर्केस्‍ट्रा संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By Vyas ChandraEdited By: Updated: Sat, 06 Aug 2022 08:29 AM (IST)
Hero Image
जाम छलकाते हुए मुजरा देख रहे मुखिया पति को पुलिस ने भेजा जेल। सांकेतिक तस्‍वीर

बनियापुर (सारण), संवाद सूत्र। सारण जिले में एक ओर जहरीली शराब से मौतें हो रही हैं ताे दूसरी ओर एक मुखिया के पति इन सबसे बेखबर शराब के नशे में झूमते हुए नृत्‍य का आनंद उठा रहे थे। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआं बाजार का है। शराब पीकर नर्तकियों के नृत्‍य देखने का आनंद उठाना मुखिया पति को महंगा पड़ गया। पुलिस ने मुखिया पति के साथ ही आर्केस्‍ट्रा संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपितों में नरहरपुर पंचायत की मुखिया के पति जीतू राय एवं आर्केस्‍ट्रा संचालक राजू तिवारी शामिल हैं। 

पूरी तरह मस्‍ती में डूबे थे म‍ुखिया जी के पति 

जानकारी के अनुसार कोल्‍हुआ बाजार में आर्केस्‍ट्रा में काम करने वाली नर्तकियों से मुखिया के पति जीतू राय मुजरा करवा रहे थे। शराब के नशे में झूमते मुखिया पति पूरी तरह मस्‍ती में डूबे थे। इसी बीच पुलिस को इसकी सूचना मिली। शराब की सूचना मिलते ही पुलिस सजग हो गई। थानाध्‍यक्ष पिंटू कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। इसकी भनक लगते ही जीतू राय का नशा काफूर हो गया। महाशय भागने की फिराक में लग गए। लेकिन उनकी सारी को‍शिश फेल हो गई। पु‍लिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। आर्केस्‍ट्रा संचालक राजू तिवारी को भी पु‍लिस ने दबोचा। दोनों की अस्‍पताल में मे‍डिकल जांच कराई गई। शराब पीने की पु‍ष्टि होने के बाद उन्‍हें जेल भेज दिया गया। अब पुलिस यह भी पता करने में लगी है क‍ि जीतू राय ने शराब कहां से खरीदी। फिलहाल इस घटना की चर्चा हो रही है। 

सारण में जहरीली शराब ने ली 13 की जान  

बता दें कि सारण के मकेर और भेल्‍दी में जहरीली शराब से मौत की घटना के बाद से पुलिस काफी चौकसी बरत रही है। हद तो यह कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद लोग चेत नहीं रहे हैं। शराब की चोरी-छिपे बिक्री जारी है। जगह-जगह से शराब बरामद हो रही है। पु‍लिस-प्रशासन के लिए शराब के धंधेबाज चुनौती बने हुए हैं।