Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Cricket: अजिंक्य रहाणे ने की बिहार टीम की प्रशंसा, पटना में सम्राट चौधरी से भी मिले; म्यूजियम को लेकर कह दी बड़ी बात

भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य और मुंबई रणजी टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बिहार टीम की खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से टीम प्रदर्शन कर रही है उसका भविष्य उज्ज्वल है। वहीं उन्होंने पटना में भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी से भी मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने बिहार संग्रहालय को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि इसके बारे में काफी सुना है।

By Akshay Pandey Edited By: Mukul KumarUpdated: Mon, 08 Jan 2024 08:27 AM (IST)
Hero Image
भारतीय टीम के सदस्य व मुंबई रणजी टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे

जागरण संवाददाता, पटना। मोइनुल हक स्टेडियम और विकेट की तरीफ करते हुए भारतीय टीम के सदस्य व मुंबई रणजी टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रविवार को कहा कि बिहार टीम जिस तरह से प्रदर्शन कर रही है, उसका भविष्य उज्ज्वल है।

एक निजी होटल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी की मौजूदगी में मीडिया से बात करते हुए रहाणे ने कहा कि पहली बार हमारे सभी खिलाड़ी बिहार आए हैं, हमने जो चार-पांच दिन यहां बिताए, वो हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार संग्रहालय के विषय में काफी सुना है, अगली बार आऊंगा तो म्यूजियम जरूर जाऊंगा।

रणजी में बिहार पर पारी की हार का खतरा

रणजी ट्राफी मैच में भारतीय टीम के सदस्य व मुंबई के तेज गेंदबाज शिवम दुबे और मोहित अवस्थी के छह-छह विकटों से बिहार पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है।

रविवार को मोइनुल हक स्टेडियम में 89 रन पर छह विकेट से आगे खेलते हुए बिहार के चार बल्लेबाज मात्र 11 रन जोड़ पाए और पूरी टीम 100 रन पर आउट हो गई। पहली पारी के आधार पर 151 रन से पिछड़ने के बाद मुंबई ने बिहार को फालोआन खेलने के लिए आमंत्रित किया।

दूसरी पारी में शिवम दुबे के चार विकटों की मदद से मुंबई ने 32 ओवर में 91 रन पर बिहार के छह अहम विकेट गिरा लिए। बिपिन सौरभ 30 और कप्तान आशुतोष अमन 2 रन बनाकर नाबाद हैं। अभी भी बराबरी के लिए बिहार को 60 रन की आवश्यकता है।

खराब रोशनी के कारण एक घंटा विलंब शुरू हुआ खेल

तीसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण एक घंटा विलंब से शुरू हुआ और 30 मिनट पहले समाप्त हो गया। पहली पारी में कप्तान आशुतोष अमन और आकाश राज से उम्मीद लगाए बिहार टीम को निराशा हाथ लगी। कप्तान सात और आकाश 32 रन पर पवेलियन लौट गए।

वीर प्रताप शून्य और नावाज एक रन बनाकर आउट हो गए। हिमांशु सिंह एक रन पर नाबाद रहे। फालोआन खेलते हुए बिहार की टीम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 32 ओवर में छह विकेट पर 91 रन हो गए हैं।

बिपिन सौरभ 30 तथा आशुतोष अमन दो रन बनाकर नाबाद हैं। मुंबई की ओर से पहली पारी में मोहित अवस्थी ने छह और शिवम दुबे ने दो तो दूसरी पारी में शिवम ने चार विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें-

अयोध्या में विराजेंगे रामलला, उसी दिन छोटी अयोध्या में शुरू होगा रामर्चा महायज्ञ

देहरादून में 14 करोड़ की डकैती का मास्टरमाइंड पटना से गिरफ्तार, जेल में रची थी घटना की साजिश; बाहर आते ही पुलिस ने दबोचा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें