Move to Jagran APP

Bihar: समाजवादियों के गढ़ में BJP का भविष्य तलाशेंगे गृहमंत्री शाह, 43 साल के सियासी सूखे को खत्म करने की है कोशिश

Amit Shahs Bihar Visit केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पांच नवंबर को बिहार के वैशाली आनेवाले हैं। वह वैशाली लोकसभा क्षेत्र के पताही हवाई अड्डा मैदान पर पार्टी कार्यकर्ताओं संबोधित करेंगे। मिशन 2024 को लेकर भाजपा वैशाली लोकसभा सीट पर विशेष फोकस कर रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि बीते 43 साल से भाजपा यहां सियासी सूखे की मार झेल रही है।

By Raman ShuklaEdited By: Mohit TripathiUpdated: Sat, 04 Nov 2023 07:13 PM (IST)
Hero Image
शाह के स्वागत में कार्यकर्ताओं में भी चरम पर है जोश।

रमण शुक्ला, पटना। Amit Shah's Bihar Visit । समाजवादियों के गढ़ वैशाली (Vaishali) में इसबार भाजपा (Bihar BJP) अपना भविष्य देख रही है। 43 साल के इतिहास (Vaishali Political History) में भाजपा वैशाली (Vaishali BJP) संसदीय क्षेत्र में कभी सफल नहीं रही। पिछले 29 सालों में इस सीट पर भाजपा (BJP) ने कभी प्रत्याशी दिया ही नहीं।

भाजपा बीते करीब तीन दशक से यह सीट हमेशा गठबंधन (NDA) के हिस्से में छोड़ती रही है। आखिरी बार 1994 में पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने इस सीट पर किस्मत आजामाया था। हालांकि वह असफल रहे थे।

पताही हवाई अड्डा मैदान में होगी अमित शाह की रैली

इस बार संगठन की अनुशंसा, कार्यकर्ताओं की मांग और आंतरिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में भाजपा के पक्ष में मतदाताओं का रुख भांपकर पार्टी इस क्षेत्र को जीतने के लिए दृढ़प्रतिज्ञ हो गई है।

इसी प्रतिबद्धता के साथ रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वैशाली लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पताही हवाई अड्डा मैदान से दो जिले (मुजफ्फरपुर व वैशाली) के कार्यकर्ताओं संबोधित करने आ रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कर चुके हैं जनसभा

भाजपा की इस सीट पर विशेष फोकस का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इसी वर्ष जनवरी में पारू में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी सभा हो चुकी है।

अभी यह सीट भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (पारस गुट) के पास है। सांसद वीणा देवी हैं। वीणा पहले भाजपा में थीं। नड्डा की सभा में वह नहीं दिखीं थीं।

बिहार पर शाह की विशेष नजर

भाजपा से जदयू के अलग होने के बाद शाह का 10 महीने में यह पांचवां दौरा है। 16 सितंबर को लोकसभा शाह की सभा झंझारपुर में हुई थी। इस वर्ष अमित शाह चार बार बिहार आ चुके हैं।

25 फरवरी को पश्चिमी चंपारण के लौरिया में आए थे। इसके दो महीने बाद दो अप्रैल को नवादा में उनका कार्यक्रम हुआ। तीसरी सभा 29 जून को जदयू अध्यक्ष ललन सिंह के संसदीय क्षेत्र मुंगेर के लखीसराय में हुई थी। झंझारपुर की सभा चौथी थी।

किसानों को आकर्षित करने की कोशिश

शाह केंद्रीय सहकारिता मंत्री भी इस उद्देश्य से पार्टी की ओर से सभा में किसानों को भाजपा की जुटाने की तैयारी है। सभा में बड़ी संख्या में उत्तर बिहार के किसान, पैक्स अध्यक्ष और सहकारिता से जुड़े लोग रहेंगे।

सभा की शुरुआत 11 बजे दिन से होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सभा की अध्यक्षता करेंगे। विधान मंडल दल के नेता विजय सिन्हा, केंद्रीय गृहमंत्री के साथ मंच पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे एवं नित्यानंद राय के अलावा स्थानीय सांसद अजय निषाद और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें: Amit Shah's Bihar visit: अमित शाह के बिहार दौरे से पहले सियासत तेज, JDU बोली- तारीख नहीं बताएंगे; हवाई जहाज कब उड़ाएंगे?

Earthquake in Bihar : भूकंप के तेज झटकों से हिली बिहार के कई जिलों की धरती, पड़ोसी देश नेपाल में आई भारी तबाही

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।