Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नीतीश की तेजस्वी और CM की आनंद मोहन से मुलाकात पर सियासी गलियारों में चर्चा तेज, ठाकुर विवाद का साइड इफेक्ट

बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सियासत गरमाई हुई है। सीएम नीतीश कुमार ने आज सुबह राबड़ी देवी के आवास पर तेजस्‍वी यादव से मुलाकात की। वहीं राजद सांसद मनोज झा की कविता ठाकुर का कुआं के बाद शुरू हुए विवाद के बाद पहली बार गुरुवार को पूर्व सांसद आनंद मोहन मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंचे।

By BHUWANESHWAR VATSYAYANEdited By: Deepti MishraUpdated: Thu, 05 Oct 2023 03:24 PM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंचे आनंद मोहन। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के सियासी गलियारे में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की दो मुलाकात खूब चर्चा में रही। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार यानी आज सुबह उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलने सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे थे। वहीं मुख्यमंत्री आवास में नीतीश ने आनंद मोहन से भेंट की।

राज्य सभा में राजद के डॉ. मनोज झा (RJD MP Manoj Jha) के 'ठाकुर का कुआं' कविता पढ़े जाने पर आनंद मोहन (Anand Mohan) ने काफी तल्ख टिप्पणी की। इसके बाद राजद के दिग्गज नेता मनोज झा के पक्ष में खड़े हो गए थे। इस विवाद के बाद यह पहला मौका था, जब आनंद मोहन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भेंट की।

तेजस्‍वी से मिलने के बाद 20 सूत्रीय कमेटी की सूची फाइनल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह में तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी देवी के आवास पर पहुंच गए थे। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद अभी दिल्ली में हैं। राजद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के बीच 20 सूत्री कमेटी के गठन से जुड़ी सूची पर चर्चा हुई है।

बताया जा रहा है कि सूची को फाइनल कर दिया गया है। किसी भी दिन यह सूची जारी हो जाएगी। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय सूची जारी होगी। महागठबंधन के सभी दलों को इस सूची में एडजस्ट किया गया है। वहीं प्रखंड स्तरीय सूची जारी होने में अभी समय लगेगा।

आधे घंटे सीएम आवास पर रहे आनंद मोहन 

आनंद मोहन की मुख्यमंत्री से मुलाकात के संबंध में बताया गया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था। मुख्यमंत्री से उनकी यह मुलाकात पहले से तय थी। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार, आनंद मोहन ने मनोज झा प्रकरण के बाद उत्पन्न विवाद के बारे में मुख्यमंत्री को पूरी जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात इस मायने में महत्वपूर्ण है कि यह बात चर्चा में थी कि पिछले दिनों इस प्रकरण के बाद आनंद मोहन ने लालू प्रसाद से मिलने की कोशिश की थी पर वह नहीं मिले।

यह भी पढ़ें - जातीय गणना पर नीतीश की पार्टी के अंदर से ही उठे बगावती सुर, JDU सांसद ने की CM से दोबारा गणना कराने की मांग

लालू प्रसाद ने सार्वजनिक रूप से यह कहा था कि मनोज झा ने कुछ भी गलत नहीं कहा है। यही नहीं तेजस्वी यादव भी अपने राज्य सभा सदस्य के समर्थन में खड़े हो गए। एक सरकारी कार्यक्रम में मनोज झा के साथ क्रिकेट भी खेला।

यह भी पढ़ें - 'हमारी जाति की गणना गलत हुई..', CM नीतीश कुमार के मंत्रियों को क्यों आ रहे ऐसे फोन, कांग्रेस ने भी उठाया सवाल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर