Move to Jagran APP

Anant Singh In Jail: फिर बेउर जेल गए अनंत सिंह, पैरोल की अवधि समाप्त

20 मई को अनंत सिंह को वापस जेल में स्वयं समर्पण करना था। पैरोल के तहत वापसी का एक समय तय होता है। जेल में प्रतिदिन सुबह पांच बजे कैदियों की गिनती होती है। अनंत सिंह को गिनती से पहले पहुंचना था इसलिए देर रात उन्होंने समर्पण कर दिया। 2022 में एक महीने के अंतराल पर अनंत सिंह को दो अलग-अलग मामलों में 10-10 वर्षों की सजा मिली थी।

By Prashant Kumar Edited By: Rajat Mourya Published: Tue, 21 May 2024 02:52 PM (IST)Updated: Tue, 21 May 2024 02:52 PM (IST)
फिर बेउर जेल गए अनंत सिंह, पैरोल की अवधि समाप्त

जागरण संवाददाता, पटना। Anant Singh News मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक सह सजायाफ्ता अनंत सिंह पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद रविवार की देर रात बेउर जेल चले गए। उन्हें 15 दिनों की पैरोल मिली थी और वे पांच मई को बाहर आए थे।

हाई कोर्ट से उन्होंने संपत्ति बंटवारा को लेकर पैराल की मांग की थी। जेल प्रशासन के अनुसार, 20 मई को अनंत सिंह को वापस जेल में स्वयं समर्पण करना था। पैरोल के तहत वापसी का एक समय तय होता है।

जेल में प्रतिदिन सुबह पांच बजे कैदियों की गिनती होती है। अनंत सिंह को गिनती से पहले पहुंचना था, इसलिए देर रात उन्होंने समर्पण कर दिया।

10-10 वर्षों की सजा मिली थी

बता दें कि 2022 में एक महीने के अंतराल पर अनंत सिंह को पटना सिविल कोर्ट की तरफ से दो अलग-अलग मामलों में 10-10 वर्षों की सजा मिली थी।

21 जून 2022 विशेष न्यायालय ने बाढ़ स्थित घर से एके-47 बरामदगी पर 10 वर्षों की कैद की सजा सुनाई थी। इसी सजा के बाद अनंत सिंह की विधायकी चली गई। उसी वर्ष 21 जुलाई को सचिवालय थाने में इंसास की छह खाली मैगजीन और बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने की बाबत 2015 में दर्ज भी 10 वर्षों की कैद हुई थी। तब से वे जेल में ही थे।

पहली बार उन्हें पैरोल मिली थी। जेल में रहने के दौरान वे कई बार बीमार पड़े, जिस कारण उन्हें उपचार के लिए विभिन्न सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। जेल प्रशासन के अनुसार, डॉक्टरों ने अनंत सिंह को किडनी की बीमारी बताई है।

ये भी पढ़ें- 'Nitish Kumar जैसा मुख्यमंत्री न पैदा हुआ है न...,' बिहार CM की तारीफ में ये क्या बोल गए अनंत सिंह

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: अनंत सिंह को छोटे सरकार क्यों कहा जाता है? ललन सिंह ने खोल दिया राज; याद दिलाई पुरानी बात


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.