Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ashok Chaudhary Birthday: नीतीश के सबसे भरोसेमंद नेता हैं अशोक चौधरी, CM खुद लेते हैं सलाह; ऐसे बन गए सियासत के माहिर खिलाड़ी

Bihar Politics अशोक चौधरी का जन्म 25 फरवरी 1968 को शेखपुरा के बरबीघा में हुआ था। वह कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता रहे महावीर चौधरी के पुत्र हैं। अशोक चौधरी वर्तमान बिहार सरकार में भवन निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं। वह नीतीश कुमार के खास नेता माने जाते हैं। अशोक चौधरी के जन्मदिन पर कार्यकर्ता और नेता बधाई दे रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sun, 25 Feb 2024 09:07 AM (IST)
Hero Image
Ashok Chaudhary Birthday: अशोक चौधरी का जन्मदिन आज (ट्विटर फोटो)

डिजिटल डेस्क, पटना। Ashok Chaudhary Birthday: जेडीयू के दिग्गज नेता अशोक चौधरी आज 56 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर कई नेताओं ने बधाई दी है। अशोक चौधरी, नीतीश सरकार के सबसे अधिक कद्दावर मंत्री माने जाते हैं। अशोक चौधरी, नीतीश कुमार के सबसे अधिक भरोसेमंद नेता भी माने जाते हैं। मुख्यमंत्री खुद उनसे सलाह लेते नजर आते हैं।

अशोक चौधरी का प्रारंभिक जीवन

डॉ. अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) बिहार कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री महावीर चौधरी के पुत्र हैं। अशोक चौधरी की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने 2003 में मगध विश्वविद्यालय (बोधगया) से पीएचडी की है। इसके अलावा पटना विश्वविद्यालय से एमए कर रखा है।

महादलित समुदाय से आते हैं अशोक चौधरी

महादलित समुदाय से आने वाले अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) जेडीयू में आने से पहले बिहार कांग्रेस के चार साल से अधिक समय तक अध्यक्ष रहे थे। उन्होंने बिहार में कांग्रेस को आगे बढ़ाने में खास भूमिका निभाई थी। लेकिन 1 मार्च 2018 को अशोक चौधरी ने कांग्रेस को छोड़ दिया था। अशोक चौधरी राहुल गांधी के बेहद करीबी नेता माने जाते थे।

कांग्रेस छोड़ने के बाद अशोक चौधरी जेडीयू में शामिल हो गए थे। नीतीश कुमार ने उन्हें अपनी कैबिनेट में शामिल किया था। अशोक चौधरी, अक्सर नीतीश कुमार के साथ देखे जाते हैं।

मंझे हुए चुनावी रणनीतिकार माने जाते हैं अशोक चौधरी

अशोक चौधरी जेडीयू में चुनावी मैनेजमेंट भी संभालते हैं। वह अक्सर क्षेत्र का भ्रमण करते नजर आते हैं। जिला से लेकर गांव स्तर के नेताओं से मुलाकात कर पार्टी में संगठन को मजबूत करने का काम करते हैं। कार्यकर्ताओं के बीच भी उनकी खासी पैठ है।

यह भी पढ़ें

Bihar Politics: 'राजद के गुंडों के कारण...', अब जेडीयू ने दिया लालू की पार्टी को करारा जवाब, सियासी घमासान तय

Bihar Weather Today: बिहार में फिर बिगड़ने वाला है मौसम, तीन दिन के लिए अलर्ट जारी, अभी ठंड का असर रहेगा जारी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें