Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: गिर जाएगी महागठबंधन सरकार? अमित शाह के मामले पर JDU का आ गया जवाब, दिग्गज नेता ने किया बड़ा खुलासा

Bihar News बिहार में एक बार फिर से महागठबंधन में टूट की अटकलें तेज हो गई है। सियासी गलियारों में कई कयास लगाए जा रहे हैं। इस मामले में अमित शाह की एंट्री पर जेडीयू के दिग्गज नेता ने क्लियर कट जवाब दे दिया है। अशोक चौधरी ने सच्चाई का खुलासा कर दिया है। उन्होंने बता दिया कि आखिर भाजपा क्या कर रही है।

By Jagran NewsEdited By: Sanjeev KumarUpdated: Sat, 20 Jan 2024 05:42 PM (IST)
Hero Image
नीतीश कुमार और भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह (जागरण)

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today: जदयू के वरिष्ठ नेता व भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के लोग मंदिर-मस्जिद के नाम पर भ्रम फैला रहे हैं। जिस तरह भाजपा द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा उसे ध्यान में रख हमें भी अपनी तैयारी को मजबूत रखना है। उन्होंने इस दौरान अमित शाह को प्रस्ताव भेजने वाली बात पर भी करारा जवाब दिया।

अमित शाह को प्रस्ताव भेजने की अटकलों पर आया अशोक चौधरी का जवाब

जदयू के एनडीए के साथ जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमलोगों ने इस तरह का कोई प्रस्ताव अमित शाह (Amit Shah) को नहीं दिया है। जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही।

 अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार को जेडीयू की पूंजी बताया

अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) ने कहा कि नीतीश कुमार जदयू की पूंजी हैं। आने वाले आम चुनाव में उनके विकासात्मक कार्यों के साथ हम चुनाव में जाएंगे। उन्होंने पुन: यह दोहराया कि किसी भी राजनीतिक दल से जदयू का राजनीतिक गठबंधन रहा हो, नीतीश कुमार ने कभी भी अपनी प्रतिबद्धता से कोई समझौता नहीं किया।

वह कर्पूरी ठाकुर को अपना अराध्य मानते हैं। उनके सपने को पूरा करने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री आवास जाकर लालू प्रसाद और तेजस्वी की नीतीश कुमार से मुलाकात के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने यह कहा कि यह कोई असाधारण बात नहीं है।

समय-समय पर बड़े नेता तो आपस में मिलते ही रहते हैं: अशोक चौधरी

अशोक चौधरी ने कहा कि समय-समय पर बड़े नेता तो आपस में मिलते ही रहते हैं। आइएनडीआइए में सीट शेंयरिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का मानना है कि सीट बंटवारे का काम जल्द हो जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें

 Bihar Politics: 'अगर भाजपा नीतीश कुमार को पार्टी में लेती है तो हम...', जीतन राम मांझी ने सुना दिया अपना फैसला

 Bihar News: ऐसा ससुराल किसी को न दें भगवान... गहना को लेकर विवाहिता की गला घोंटकर हत्या,पति और ससुर गिरफ्तार

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर