Ashok Chaudhary: 'अगर बिहार को विशेष दर्जा मिलता है तो...', अशोक चौधरी ने दिया क्लियर कट जवाब; तेजस्वी का लिया नाम
Bihar Politics बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने को लेकर अशोक चौधरी का ताजा बयान सामने आया है। अशोक चौधरी ने साफ-साफ कहा है कि यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलता है तो बिहार विकसित प्रदेश बन जाएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को आगे बढ़ाने में सबसे अधिक योगदान दिया है। अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा।
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics News Today: ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि बिहार को अगर विशेष राज्य का दर्जा या फिर विशेष पैकेज मिल जाता है तो यह विकसित प्रदेशों की सूची में शामिल हो जाएगा।
जदयू प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्या सुन संबंधित विभाग को उनके निदान का निर्देश देने के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही।
अगर हमें विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता है तो....
अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीमित संसाधनों के बावजूद बिहार को सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाला प्रदेश बनाया है। अगर हमें विशेष राज्य का दर्जा या फिर विशेष पैकेज मिल जाता है तो हम काफी तेज गति से आगे बढ़ेंगे।
अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग में मेंटेनेंस पालिसी नहीं रहने वाली टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि वह तो 17 महीने तक ग्रामीण कार्य के मंत्री भी रहे, तब क्यों नहीं बनाया मेंटेनेंस पालिसी।
पुल-पुलियों को सुरक्षित रखने को ले क्याें नहीं नीति पर आगे बढ़े? कुछ घटनाओं को आधार बनाकर सरकार पर सवाल करना उचित नहीं है। जहां कहीं भी अभियंता या फिर अधिकारी की लापरवाही सामने आएगी, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ें