Move to Jagran APP

'...इस वजह से नीतीश कुमार कांग्रेस पर भड़के हुए हैं', विजय सिन्‍हा बोले- मार्च 2024 तक सत्ता हस्तांतरण की चर्चा है

Bihar Politics राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने महागठबंधन सरकार से विधान मंडल के शीतकालीन सत्र में जातीय सर्वे की पंचायत-वार रिपोर्ट सदन के पटल पर रखने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि सर्वे के आधार पर तैयार होने वाले विकास माडल का प्रारूप भी सदन के पटल सरकार पेश करे। वहीं विजय स‍िन्‍हा ने भी नीतीश के कांग्रेस को लेकर दिए बयान पर प्रति‍क्रिया दी है।

By Raman ShuklaEdited By: Prateek JainUpdated: Sun, 05 Nov 2023 12:40 AM (IST)
Hero Image
विजय सिन्‍हा बोले- मार्च 2024 तक सत्ता हस्तांतरण की चर्चा है। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने महागठबंधन सरकार से विधान मंडल के शीतकालीन सत्र में जातीय सर्वे की पंचायत-वार रिपोर्ट सदन के पटल पर रखने की मांग की है।

उन्होंने कहा है कि सर्वे के आधार पर तैयार होने वाले विकास माडल का प्रारूप भी सदन के पटल सरकार पेश करे।

उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में आरक्षण देने के लिए पिछले वर्ष डेडिकेटेड अतिपिछड़ा आयोग गठित किया था। उसकी रिपोर्ट जारी नहीं हुई। वह रिपोर्ट भी विधान मंडल में प्रस्तुत की जानी चाहिए।

मोदी ने कहा कि कर्नाटक की सिद्धरमैया सरकार ने 2015 में जातीय सर्वे कराया था। आठ साल से दबी उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने के लिए नीतीश कुमार क्यों नहीं राहुल गांधी से बात कर रहे हैं? तेलंगाना में केसीआर की सरकार ने भी जातीय सर्वे की रिपोर्ट जारी नहीं की।

राजद-कांग्रेस ने मिलकर तोड़ा नीतीश कुमार का सपना: विजय सिन्हा

भाजपा विधान मंडल दल के नेता विजय सिन्हा ने राजद-कांग्रेस पर मिलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आकांक्षाओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा है कि इससे साफ है कि अब आईएनडीआईए गठबंधन में राजनीतिक तौर पर नीतीश कुमार को किनारे करने की तैयारी चल रही है।

यही नहीं, लालू यादव के सह पर कांग्रेस लगातार मुख्यमंत्री का सपना तोड़ने का काम कर रही है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने जदयू को एक भी सीट नहीं दिया। इस वजह से भी कांग्रेस पर नीतीश कुमार भड़के हुए हैं।

मुख्यमंत्री को राजद प्रमुख का भारी दबाब झेलना पड़ रहा है। चर्चा है कि मार्च 2024 तक सत्ता हस्तांतरण की लालू यादव ने समय सीमा तय कर दी है। मुख्यमंत्री भयभीत हैं।

यह भी पढ़ें - Bihar Politics: '... इसलिए जाति गणना नहीं कराना चाहते PM मोदी', गृहमंत्री शाह की जनसभा से पहले JDU के हमले तेज

यह भी पढ़ें - Bihar: समाजवादियों के गढ़ में BJP का भविष्य तलाशेंगे गृहमंत्री शाह, 43 साल के सियासी सूखे को खत्म करने की है कोशिश

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।